नाबालिग लड़की के कमरे में घुसे दो पड़ोसी युवक, मुंह बांध किया सामूहिक दुष्कर्म
दो युवक पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के घर में घुसे और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की के मेडिकल के बाद केस दर्ज कर दिया गया है।
जेएनएन, मोगा। पड़ोस में रहने वाले दो युवक एक नाबालिग लड़की के घर में घुसे और उससे अश्लील हरकतें करने लगे। लड़की के विरोध करने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि 13 जुलाई को उसके माता-पिता कहीं रिश्तेदारी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसके घर में घुस गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती दोनों उससे अश्लील छेड़छाड़ करने लगे।
यह भी पढ़ें: सौतेले पिता ने बेटी को बुलाया दफ्तर, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप
लड़की के मुताबिक जब उसने चिल्लाने का प्रयास किया तो दोनों ने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसका मुंह कपड़े से बांध दिया और कहा कि अगर उसने इस संबंध में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। जाते वक्त दोनों ने एक बार फिर धमकी दी।
यह भी पढ़ें: घरवालों को बेहोश कर प्रेमी के साथ फरार हो गई बेटी
लड़की ने बताया कि दो सप्ताह तक वह उनकी धमकी के डर से चुप रही, लेकिन गत दिवस उसने सारी बात परिजनों को बता दी। परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। लड़की के मेडिकल के बाद दोनों आरोपियों हरजिंदर सिंह व जस्सा सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने की धाराओं तहत केस दर्ज कर दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।