विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे विभाग ने हटाए नाजायज कब्जे

By Edited By:
Published: Wed, 13 Feb 2013 09:10 PM (IST)

News Article Hero Image

कार्यालय प्रतिनिधि, मानसा : रेलवे विभाग ने बुधवार को एक बार फिर शहर के रेलवे फाटक के नजदीक बने नाजायज कब्जों पर जेसीबी चलाकर उनको हटाया। विभाग ने पार्क व रेहड़ियों के अलावा फूटपाथ पर सामान बेचने वालों सामान कब्जे में ले लिया। जाखल से आई विभाग की टीम की अगुवाई सीनियर सेक्शन अफसर वीके मिश्रा की। उनके साथ सेक्शन इंजीनियर बुढलाडा सीएस शर्मा व कंपनी कमांडर शिव चौधरी भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने रेलवे फाटक के नजदीक से रेहड़ी वालों को खदेड़ा। उसके बाद पार्क के रेहड़ी संचालकों साथ-साथ चाय, कपड़े के स्टालों व दवाई, लाटरी, जूस बेचने वालों को वहां से भगाकर शेड़ों को भी वहां से हटा दिया। रेलवे विभाग ने वहां रखा सामान अपने कब्जे में ले लिया।

शिव चौधरी ने कहा कि यहां अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा जाखल से लेकर बठिंडा तक सभी स्टेशनों से नाजायज कब्जे हटाएं जा रहे हैं। इस मौके रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज जसविंदर सिंह व हवलदार जगजीत सिंह हाजिर थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर