विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थाने पहुंची पत्नी बोली- पति ने घर में की है चोरी, करो शिकायत दर्ज

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 17 Sep 2017 11:43 AM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 11:44 AM (IST)

लुधियाना में एक महिला ने अपने ही पति पर घर में चोरी करने का आरोप लगाया है। वैवाहिक विवाद के कारण पति-पत्नी अलग-अलग रहते हैं।

थाने पहुंची पत्नी बोली- पति ने घर में की है चोरी, करो शिकायत दर्ज
थाने पहुंची पत्नी बोली- पति ने घर में की है चोरी, करो शिकायत दर्ज

जेएनएन, लुधियाना। मानकवाल एन्क्लेव इलाके में एक महिला ने पति पर ही घर में चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दो दिन पूर्व हुई चोरी में अलमारी से 40 हजार रुपये, एक सोने की चेन सहित तीन जोड़ी इयर रिंग व एक एलईडी शामिल है। महिला सोनिया आनंद ने इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एसबीएस नगर निवासी पति जगदीप सिंह पर कर लिया है

शिकायतकर्ता सोनिया ने बताया कि साल 2014 में उसकी शादी जगदीप से हुई थी। इसके बाद अकसर किसी न किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। इसी वजह से दोनों अलग रहने लगे थे। महिला ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर को घर में ताला लगाकर किसी काम से गई हुई थी। तकरीबन रात 8.30 जब घर के अंदर आकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी में रखी नकदी, जेवर व कीमती सामान गायब था।

महिला का दावा है कि आरोपी सीढ़ी के ऊपर लगी सीमेंट की चादर तोड़ कर घर के अंदर दाखिल हुए थे। इसके अलावा सोनिया का आरोप है कि कमरे में लगे ताले की चाबी वह कहां रखकर जाती थी इसकी जानकारी सिर्फ जगदीप को थी। महिला ने इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी। उधर जांच अधिकारी सारज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः फ्रांसीसी महिला के अपहरण के बाद दुष्कर्म के प्रयास मामले में सरकार को नोटिस