विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म की वीडियो बना करने लगा नाबालिग छात्रा को शादी के लिए ब्लैकमेल

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 06:54 PM (IST)

एक युवक ने नाबालिग छात्रा को बेहोश कर उसे हवस का शिकार बनाया। इसकी दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना दी और फिर शादी के लिए ब्लैकमेल करने लगा।

दुष्कर्म की वीडियो बना करने लगा नाबालिग छात्रा को शादी के लिए ब्लैकमेल
दुष्कर्म की वीडियो बना करने लगा नाबालिग छात्रा को शादी के लिए ब्लैकमेल

जेएनएन,  लुधियाना। एक युवक ने नाबालिग छात्रा को अपने जाल में फंसा दिया। उसने उसे बेहोश किया और दुष्कर्म कर इसकी अश्लील वीडियो बना दी। इसके बाद युवक उसे शादी के लिए ब्लैकमेल करने लगा। इस काम में उसका साथ परिजनों ने भी दिया। छात्रा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बताया कि वह वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। लगभग पांच माह पूर्व राजन उसका पीछा करता था। धीरे-धीरे उसने उससे दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया। लड़की ने इसे सामान्य दोस्ती समझकर स्वीकार कर लिया। एक दिन राजन ने कहा कि वह उसे अपनी मां से मिलवाना चाहता है। 

यह भी पढ़ें: बहन की सगाई के बहाने प्रेमिका को बुलाया, और फिर तोड़ दिया विश्वास

मां से मिलवाने के बहाने राजन उसे मॉडल टाउन में किसी अज्ञात जगह पर ले गया। वहां राजन ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसे पीते ही उसे बेहोशी छाने लगी। जब वह बेहोश हो गई तो राजन ने उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली। इसके बाद राजन उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। 

यह भी पढ़ें: ससुर ने किए रिश्ते तार-तार, बहू को बनाया हवस का शिकार

लड़की के मुताबिक जब उसने शादी के लिए मना किया तो वह अपने परिवार के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। आखिरकार एक दिन लड़की ने सारी बात अपने परिजनों को बताई।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला को युवक ने फंसाया जाल में, तीन बार कराया गर्भपात

परिजनों ने मामले की शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस में दी। पुलिस ने आरोपी, उसके भाई व पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: युवक ने पहले खुद किया दुष्कर्म, फिर पांच दोस्तों को सौंप दी गर्लफ्रेंड