विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरएसएस नेता की हत्‍या में पुलिस ने मांगी सीबीआइ से मदद

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 18 Oct 2017 08:16 AM (IST)

लुधियाना में आरएसएस नेता रविंदर गोसाई की हत्‍या के मामले में पंजाब पुलिस ने सीबीआइ से मदद मांगी है। सीबीआइ ...और पढ़ें

आरएसएस नेता की हत्‍या में पुलिस ने मांगी सीबीआइ से मदद
आरएसएस नेता की हत्‍या में पुलिस ने मांगी सीबीआइ से मदद

जेएनएन, चंडीगढ़/ लुधियाना। लुधियाना में आरएसएस नेता रविंदर गोसार्इं की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने सीबीआइ से मदद मांगी है। पुलिस सीबीआइ को सारी जानकारी देकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सीबीरआइ पंजाब में पहले हुई धार्मिक नेताओं की हत्या के मामलों की जांच कर रही है। यही कारण है कि पंजाब पुलिस ने इस मामले में उसकी मदद मांगी है। डीजीपी सुरेश अरोड़़ा ने कहा है कि फिलहाल सीबीआइ के साथ हत्याकांड के बारे में पुराने मामलों के मद्देनजर सारी जानकारी  साझा कर ली गई है। उन्‍हाेंने आरोपियों को जल्‍द पकड़ने का दावा किया।

डीजीपी ने कहा कि लुधियाना पुलिस कमिश्नर एसआइटी बनाकर जांच कर रहे हैं। हम जल्द ही मामले को हल कर लेंगे। अरोड़ा ने इस बात से भी इन्कार नहीं किया कि रविंदर गोसाईं की हत्या भी जगदीश गगनेजा व माता चंद कौर सहित अन्य धार्मिक नेताओं की हत्या करने वाले तत्‍वों का हाथ हो।

डीजीपी (ला एंड आर्डर) हरदीप सिंह ढिल्लों ने कहा कि फिलहाल अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि इस हत्याकांड के तार पहले हुई हत्याओं से जुड़ रहे हैं। छानबीन जारी है। पंजाब में कानून व्यवस्था को किसी भी हालत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस हत्याकांड में इस्तेमाल हुई पीले रंग की बाइक की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही मोबाइल के डंप निकालकर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। डीजीपी इंटेलिजेंस दिनकर गुप्ता ने कहा कि जांच जारी है, फिलहाल अभी कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती है।