विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता के ड्यूटी जाते ही युवक नाबालिग लड़की से करता रहा दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 17 Jun 2017 02:42 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 08:47 PM (IST)

पड़ोस में रहने वाला युवक ही नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाता रहा। इसके कारण लड़की गर्भवती हो गई।

पिता के ड्यूटी जाते ही युवक नाबालिग लड़की से करता रहा दुष्कर्म
पिता के ड्यूटी जाते ही युवक नाबालिग लड़की से करता रहा दुष्कर्म

जेएनएन, लुधियाना। पड़ोस में किराये पर रहने वाला युवक नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बना रहा था। अक्सर वह घर में तब दाखिल होता जब लड़की के पिता ड्यूटी पर चले जाते। इसके कारण नाबालिग युवती गर्भवती हो गई। लड़की के पिता ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

17 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि स्टार रोड लोहारा निवासी वेद प्रकाश करीब दो महीने पहले ही उसके मकान के साथ वाले घर पर किराये पर रहने आया था। जब वह काम पर चला जाता तो आरोपी उसकी बेटी को डरा-धमकाकर हवस का शिकार बनाता था। इसके बारे में उसकी बहन को पता लगा और उसने उन्हें बताया।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: पत्‍नी की मौत के बाद नाबालिग बेटी से कर रहा था दुष्‍कर्म

दुष्कर्म के कारण नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। उन्होंने जब इस बारे में आरोपी को बताया तो वह जान से मारने की धमकियां देने लगा। पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: दो युवक लड़की से कर रहे थे छेड़छाड़, भाई ने विरोध किया तो मार डाला