यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो युवक लड़की से कर रहे थे छेड़छाड़, भाई ने विरोध किया तो मार डाला
लुधियाना के खन्ना में दो युवक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उसके भाई ने इसका विरोध किया ताे दाेनों ने चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी।

जेएनएन, खन्ना (लुधियाना)। एक लड़की से दो युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। लड़की के भाई ने यह देखा तो इसका विराेध किया और युवकों को ऐसा करने से मना किया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा आैर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना शहर के पास स्थित राजेवाला गांव में हुई। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि आरोपी युवक व मारे गए लड़के का परिवार गांव राजेवाल रहता है। वे वहीं काम करते हैं। वीरवार को आरोपी मिंटू और टिंकू ने अनुज नामक युवक की बहन के साथ छेड़छाड़ की।
यह भी पढ़ें: हरियाणा सीएम का एडवाइजर बता करते थे ठगी, आगे चलती थी एस्कॉर्ट
अनुज ने इसका विरोध किया और दाेनों को ऐसा करने से रोका। इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चल गए। इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे दाेनों ने उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के थाना सुखेड़ा के गांव निराला मुबारक के रहने वाले हैं। अनुज भी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहनेवाला था।
यह भी पढ़ें: मोबाइल से बात करने पर डांटा तो नहर में कूदीं दो बहनें, एक की मौत
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आराेपियों का पकड़ने के लिए छापेमारी की। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरे की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, उसकी निशानदेही पर एक 315 बोर की पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। ये हथियार आरोपी मिंटू ने अपने घर में ही छुपा रखे थे।
