विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सास, ससुर और प‍ति ने महिला पर एेसा ढ़ाया कहर कि जान कर कांप जाएंगे आप

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 16 Jun 2017 02:41 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 08:48 PM (IST)

फतेहाबाद में एक महिला ने पति को शराब पीने के लिए पैसे देने से मना किया तो उस पर ससुरालीजनों ...और पढ़ें

सास, ससुर और प‍ति ने महिला पर एेसा ढ़ाया कहर कि जान कर कांप जाएंगे आप
सास, ससुर और प‍ति ने महिला पर एेसा ढ़ाया कहर कि जान कर कांप जाएंगे आप

जेएनएन, फतेहाबाद। समाज में महिलाआें होना जैसे अभिशाप हो गया है। आज भी महिलाओं को अत्‍याचार सहना पड़ रहा है। जिले के गांव चौबारा में एक महिला ने पति को शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया  तो उसकी सास, ससुर और पति ने जानवर की तरह लाठियों से पीटा। प‍ति ने महिला का पकड़ रखा था और बुजुर्ग सास-ससुर उस पर लाठियों की बरसात कर रहे थे।

ससुरालजनों के कोप का शिकार हुई महिला को उपचार के लिए भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। महिला की पिटाई का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला की पिटाई करते सास-सुसर और उसे पकड़े हुए पति।

भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाराधीन 29 वर्षीय सुनीता ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा और 13 साल की बेटी है। उसका पति शराब के नशे में धुत रहता है और कोई कामकाज भी नहीं करता। ऐसे में वह  मजदूरी करके अपने परिवार व बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।

उसने बताया कि वीरवार सुबह उसके पति भूप सिंह ने शराब के लिए पैसे मांगे। सुनीता ने पैसे देने से इन्‍कार कर दिया। फिर क्‍या था, पति ने उसकी पिटाई शुरू दी और उस पर ताबडतोड़ लाठियां बरसाने लगा। इससे सुनीता नीचे गिर गई और छोड़ देने के लिए गुहार लगाने लगी। 

महिला की पिटाई करते सास-सुसर और उसे पकड़े हुए पति।

महिला ने बताया कि उसने सास-ससुर से बचाने की गुहार की तो वे भी उस पर टूट पड़े। ससुर खुशी राम व सास जीवनी ने भी सुनीता पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान पति ने उसे जकड़ लिया, ताकि वह भाग न पाए। महिला विलाप करती रही लेकिन उनको दया नहीं आई और पड़ोस के लोग भी उसे बचाने नहीं आए।
जब ससुरालजन सुनीता पर लाठियों से कहर ढा रहे थे तो परिवार केही एक सदस्य ने छत से घटना की वीडियो बना लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।