विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां-पिता गए थे भोग में, घर में नाबालिग बेटी को अकेली देखकर भगा ले गया युवक

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 13 Feb 2017 01:16 PM (IST)Updated: Mon, 13 Feb 2017 08:33 PM (IST)

माता-पिता किसी के भोग में शामिल होने गए थे। इसी दौरान लड़की का पुरानी सहपाठी उसके घर आया और उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया।

मां-पिता गए थे भोग में, घर में नाबालिग बेटी को अकेली देखकर भगा ले गया युवक
मां-पिता गए थे भोग में, घर में नाबालिग बेटी को अकेली देखकर भगा ले गया युवक

जेएनएन, मुल्लांपुर दाखा [लुधियाना]। स्कूल पढ़ने के दौरान एक छात्रा की अपनी ही क्लास में पढ़ने वाले युवक से दोस्ती हो गई। हालांकि लड़की ने स्कूल छोड़ दिया, लेकिन उनकी दोस्ती बरकरार रही। एक दिन लड़की के मां-पिता किसी के भोग में शामिल होने गए थे। एेसे में मौका पाकर युवक नाबालिग छात्रा को अपने साथ भगाकर ले गया।

थाना दाखा के एएसआइ हरदीप सिंह के अनुसार पुलिस के पास इस संबंध में लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। गांव बीरमी निवासी नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। वह एक फैक्ट्री में काम करती है। उसने बताया कि उसकी लड़की 16 वर्षीय लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती थी, जिसकी उन्होंने बाद में पढ़ाई बंद करवा दी।

यह भी पढ़ें: शादी से एक सप्ताह पहले मां बेटे के कमरे में गई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

उसने बताया कि स्कूल में पढ़ते समय उसकी लड़की के साथ जगदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र सुखदेव सिंह नाम का लड़का पढ़ता था। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई।

यह भी पढ़ें: ट्यूशन जा रही छात्रा को युवक ने जबरन बैठाया कार में और फिर घुमाता रहा इधर-उधर

जगदीप उसकी बेटी से शादी की बात करता था। जब लड़की ने स्कूल छोड़ा इसके बाद भी वह अक्सर उससे मिलता रहता था और शादी की बात करता था। उन्हें जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी लड़के के माता-पिता को भी दी, लेकिन उसके यही कहते रहे कि वह अपने लड़के को समझा देंगे।

यह भी पढ़ें: ट्यूशन टीचर की हरकतों से अनजान था परिवार, फिर एक दिन भगा ले गया बेटी को

9 फरवरी को जब वह गांव में किसी की मृत्यु के भोग पर गए थे तो युवक उनकी बेटी को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: माता-पिता के तलाक की बेटी ने चुकाई कीमत, बाप करता था दुष्कर्म