विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी जोड़े ने लगाई नहर में छलांग, प्रेमिका को लोगों ने बचाया, प्रेमी का पता नहीं

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 18 Jul 2017 11:55 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 04:34 PM (IST)

लुधियाना के दोराहा में एक प्रेमी जोड़े ने नहर में छलांग लगा दी। प्रेमिका को तो लोगों ने बचा दिया, लेकिन प्रेमी का कोई पता नहीं चल पाया।

प्रेमी जोड़े ने लगाई नहर में छलांग, प्रेमिका को लोगों ने बचाया, प्रेमी का पता नहीं
प्रेमी जोड़े ने लगाई नहर में छलांग, प्रेमिका को लोगों ने बचाया, प्रेमी का पता नहीं

जेएनएन, दोराहा [लुधियाना]। एक प्रेमी जोड़े ने गत दिवस सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने युवती को तो बचा लिया, लेकिन युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं दोनों के परिवार के सदस्य इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। युवक और युवती लुधियाना के रहने वाले हैं।

दोराहा शहर में अचानक उस समय अफरातफरी मच गई, जब यहां से गुजरने वाली सरहिंद नहर में एक युवक व युवती ने छलांग लगा दी। उन्हें छलांग लगाते कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मुस्तैदी से युवती तो बच गई, लेकिन देर रात तक युवक का सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: एेसा क्या हुआ कि दुल्हन ने शादी के एक दिन बाद ही मांगा तलाक

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दोनों के परिवार को घटना की सूचना दी। लड़के के पिता ने बताया की उनका 18 वर्षीय बेटा 10वीं करने के बाद दुकान पर काम करता है। किसी लड़की से संबंध के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की को फैक्टरी में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

पिता के मुताबिक बेटा सुबह 11 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया। दोराहा थाने के एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि गांव के सरपंच अजीत सिंह ने घटना की सूचना दी थी। दोनों लुधियाना के कस्बा हैबोवाल के पास जस्सिया के रहने वाले हैं।

एसएचओ ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल से यहां आए थे। दीप नगर के पास हीरो होंडा (पीबी10जीडी 1490) छोड़ छलांग लगा दी। प्राथमिक जांच में पता चला कि लड़का लड़की हाई स्कूल में एक साथ पढ़ते थे।

यह भी पढ़ें: स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप, छूटी तो मददगार ने भी बनाया शिकार