Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एेसा क्या हुआ कि दुल्हन ने शादी के एक दिन बाद ही मांगा तलाक

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Tue, 18 Jul 2017 12:33 PM (IST)

    चंडीगढ़ की एक नवविवाहिता ने शादी के अगले ही दिन अपने पति को दगा दे दिया। उसने पुलिस को लिखित में देकर कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। हालांकि उसने इसका कारण नहीं बताया।

    एेसा क्या हुआ कि दुल्हन ने शादी के एक दिन बाद ही मांगा तलाक

    जेएनएन, डबवाली। चंडीगढ़ की युवती ने ससुराल में पति के साथ एक रात गुजारने के बाद ही अगले दिन पति को तलाक देने की पेशकश कर डाली। उसने इस संबंध में बकायदा पुलिस को लिखकर दिया है। हालांकि वह तलाक क्यों लेना चाहती इस बारे में उसने कुछ भी नहीं बताया और लिखा। उसने इतना जरूर लिखा है कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। पति जब भी तलाक लेना चाहेगा वह तलाक देने को तैयार है। इसकी बाद नवविवाहिता अपने मायके चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डबवाली के एक युवक की शादी 14 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती के साथ राजपुरा के एक रेस्टारेंट में हुई थी। शादी में युवती के माता-पिता शरीक नहीं हुए। युवती ने गुरुद्वारे में आनंद कारज के दौरान अपने करीबियों को परिजन बनाकर खड़ा कर दिया। लड़के वाले लड़की की खूबसूरती में इतने खोए हुए थे कि उन्हें इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आया। झटपट शादी हो गई।

    युवती द्वारा दिया गया लिखित बयान।

    विवाह के बाद दोनों घर डबवाली आ गए। 15 जुलाई को डबवाली में ग्रांड पार्टी रखी गई थी। एक निजी रेस्टोरेंट में गाजे-बाजे के साथ परिवार मस्ती में डूबा हुआ था। मेहमान पहुंच चुके थे। इस बीच युवती ने अचानक डीजे की माइक पकड़ा और कहा कि वह शादी से खुश नहीं है। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती।

    मामला बिगड़ता देख वार्ड पार्षद के पति ने पुलिस को कॉल कर दी। करीब 3 घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह तलाक देने के लिए तैयार है। हालांकि उसने शादी तोड़ने का कारण नहीं लिखा।

    हालांकि तीन घंटे चली पंचायत के दौरान युवती ने बहुत से कारण गिनाए। पहले बोली घर पसंद नहीं। लड़के के परिजनों ने रातोंरात कोठी का बंदोबस्त करने की बात कही तो फिर बहाना किया कि मैं डबवाली में नहीं रहना चाहती। वह पति के साथ अंबाला या चंडीगढ़ में रहना चाहती है। जिस पर लड़का आगे आया, बोला, तेरे लिए मैं अपनी मां को नहीं छोड़ सकता। मां ने बेटे का घर बसाने के लिए युवती के आगे झोली कर ली। फिर भी युवती को दया नहीं आई। बाद में युवती बोली मुझे पति पसंद नहीं। इसके साथ ही वह अपना लिखित बयान पुलिस को सौंपकर चली गई।

    रिश्तेदारों ने करवाया था रिश्ता

    लड़के वालों को लड़की की तसल्ली न करना महंगा पड़ा। दरअसल, लड़के के रिश्तेदार चंडीगढ़ क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने ही उपरोक्त लड़की का रिश्ता डबवाली निवासी युवक के साथ तय करवाया था। लड़की शादी को लेकर जल्दी में थी। लड़के वालों ने करीब पंद्रह दिन बिता दिए। इस दौरान लड़का-लड़की में रोजाना फोन पर बातचीत होती थी। दोनों ने एक-दूसरे को देखा था। इसके बावजूद अब वह कह गई कि उसे पसंद नहीं करती।

    यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, बस स्टैंड के बाहर लोगों को फंसाती थी महिलाएं

    अब भी आ रही कॉल

    बताया जा रहा है कि लड़की अपने साथ सारे दस्तावेज लेकर आई थी। उसके पास पासपोर्ट भी था। कुछ दवाएं भी थी। रिश्ता तोड़कर चंडीगढ़ वापस चले जाने के बाद आज भी लड़के के पास उसकी कॉल आ रही है, लेकिन लड़का फोन नहीं उठा रहा। पूरा परिवार शादी के एक दिन बाद तलाक मांगने की वजह तलाश रहा है।

    यह भी पढ़ें: स्टेशन पर छोड़ने के बहाने होटल ले जाकर महिला से की अश्लील हरकत

    डबवाली थाने के कार्यकारी प्रभारी रामनिवास का कहना है कि मामला जरूर पुलिस के पास पहुंचा था। लड़की ने तलाक देने की बात पंचायत में लिखित में कही है, लेकिन किस कारण से इसका जिक्र नहीं किया है। उस दिन एएसआइ अशोक कुमार मौके पर गए थे। वे ही ज्यादा इस संबंध में बता सकते हैं। आज वे चंडीगढ़ गए हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की को फैक्टरी में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म