ससुर ने अपनी बहू के साथ ये क्या कर डाला
लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा क्षेत्र में एक 60 साल के बुजुर्ग ने अपनी बहू को ही हवस का शिकार बना डाला। बेटे के अपनी दुकान पर जाने के बाद बहू को अकेली पाकर उसके साथ मुंह काला किया।
संवाद सहयोगी, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)। हवस में अंधे 60 साल के एक व्यक्ति ने बहू और ससुर के रिश्ते को ही कलंकित कर डाला। उसने बहू को घर में अकेली पाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला ने उसका विरोध किया तो उसने चुन्नी से उसका मुंह बांध दिया। महिला द्वारा पुलिस में शिकायत देने के बाद से आरोपी फरार है।
मामला थाना दाखा क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का पति करियाने की दुकान करता है। महिला पर उसका ससुर बुरी नीयत रखता था और उससे छेड़छाड़ की काेशिश करता रहता था। गत दिवस महिला का पति अपनी दुकान पर चला गया तो घर में महिला और उसका ससुर रह गया।
पति के जाने के बाद महिला अपने कमरे में बैठी थी, इसी दौरान, उसका 60 साल का ससुर कमरे में आ गया ओर उसे अकेली पाकर छेड़छाड़ करने लगा और उसे पकड़ लिया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसे दबोच लिया और चुन्नी से मुंह को बांध दिया। महिला उसकी पकड़ से छूटने के लिए छटपटाती रही व मिन्नतें करती रही लेकिन ससुर पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उसने उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
बहू से मुंह काला करने के बाद ससुर फरार हो गया। इसके बाद महिला ने पति को घटना की जानकारी दी और पुलिस में मामला दर्ज कराया। उमामले की जांचकर्ता वूमन सेल की इंचार्ज मनदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अौर आरोपी की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : रिश्ता हुआ कलंकित: पिता के दुष्कर्म से हुई गर्भवती, HC ने दी अबॉर्शन की अनुमति