विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे में धुत युवक ने मंदिर की मूर्तियां तोड़ी

By Edited By:
Published: Sun, 05 Feb 2017 06:12 PM (IST)

संवाद सहयोगी, खन्ना : स्थानीय मीट मार्केट के पास शिव मंदिर में शनिवार की रात नशे में धुत एक युवक ने

नशे में धुत युवक ने मंदिर की मूर्तियां तोड़ी
नशे में धुत युवक ने मंदिर की मूर्तियां तोड़ी

संवाद सहयोगी, खन्ना : स्थानीय मीट मार्केट के पास शिव मंदिर में शनिवार की रात नशे में धुत एक युवक ने महंत से झगड़ा करके मंदिर की मूर्तियां तोड़ दीं। सिटी पुलिस ने इस घटना के संबंध में मंदिर के सेवादार महंत एकादशी गिरी निवासी धोब्बियां वाली गली खन्ना की शिकायत पर मुकेश कुमार निवासी खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वे कई वर्षो से मंदिर में सेवा करते आ रहे हैं। मुकेश कुमार भी मंदिर में आता-जाता रहता है। शनिवार की रात नशे में धुत मुकेश ने उनसे आकर झगड़ा किया। पहले तो उसे समझाकर घर भेज दिया गया। थोड़ी देर बाद मुकेश फिर आया और गालियां देने लगा। वहां मौजूद तरुण ने भी उसे रोका। लेकिन वह नहीं माना। मुकेश ने मंदिर के राम दरबार की मूर्तियां तोड़ दीं और मौके से फरार हो गया था।