यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निरंकारी मिशन सांसारिक सुखों का विरोधी नहीं: हरदेव सिंह
निरंकारी मिशन सांसारिक सुखों के उपभोग का विरोध नहीं करता। निरंकारी मिशन केवल इतना ही कहता है कि हमें

निरंकारी मिशन सांसारिक सुखों के उपभोग का विरोध नहीं करता। निरंकारी मिशन केवल इतना ही कहता है कि हमें इस सुख सामग्री में खो नहीं जाना।
उक्त सुविचार बावा हरदेव सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें कुदरत के नजारों को देखकर कादर की याद आनी चाहिए। कादर, जिसकी कुदरत इतनी खूबसूरत है, उसकी जानकारी प्राप्त करने की जिज्ञासा हमारे मन में जागनी चाहिए। ठीक इसी तरह इस दुनिया के बनने से पहले भी निरंकार प्रभु था और जब यह दुनिया नहीं रहेगी, तब भी यह निरंकार प्रभु रहेगा, इसलिए हमें जो कायम-दायम सच है उसका अनुसरण करना चाहिए।
