Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गायों की मौत से भड़के हिंदू संगठन

    By Edited By:
    Updated: Sun, 02 Mar 2014 09:51 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, लुधियाना : हैबोवाल के डेयरी कांपलेक्स में बिजली कर्मियों की लापरवाही के कारण शनिवार देर रात करंट लगने से तीन गायों की मौत हो गई। इसका पता चलते ही हिंदू संगठन भड़क उठे। रविवार को पावरकॉम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हिंदू संगठनों ने बिजली कर्मियों पर पर्चा दर्ज न होने पर संघर्ष का एलान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार देर रात डेयरी कांपलेक्स, रजिस्ट्री कार्यालय के नजदीक ट्रांसफार्मर में लगे मीटर बाक्स से कुछ तारें लटक रही थीं। इस कारण ट्रांसफार्मर के पास रुके पानी में करंट आ रहा था। इससे एक गाय की मौत हो गई। डेयरी के पास रहते राम हित ने बताया कि करंट लगने से गाय की मौत के बाद पावरकॉम को सूचित किया गया। मगर कोई कर्मी ट्रांसफार्मर के पास फैले करंट को ठीक करने नहीं आया। बाद में दो गायें और वहां आ गई। उनकी भी करंट लगने से मौत हो गई।

    रविवार सुबह हिंदू संगठनों को पता चला तो उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि शहर में बडे़ पैमाने पर बेसहारा गाएं सड़कों पर घूम रही हैं। उन्हें खाने के लिए चारा नहीं है। कागज व गंदगी खा रही हैं। इसके लिए न सिर्फ प्रशासन बल्कि वे गोशाला संचालक भी जिम्मेदार है। उन्होंने सरकार से गायों की रक्षा के लिए 500 करोड़ का पैकेज जारी करने की मांग की।

    गो सेवा दल के संरक्षक चमन लाल चेटली ने बताया कि डेयरी कांपलेक्स में नगर निगम की जमीन पर बेसहारा गायों के लिए गोशाला बनाई। मगर आसपास के कुछ डेयरी संचालकों ने यह गोशाला यह कह कर गिरा दी कि यह पार्क की जगह है। राजिंदर शर्मा, भीम सिंह ने कहा कि शहर में गोशाला चला रहे प्रबंधकों को गायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। हिंदू मोर्चा के वरुण मेहता ने कहा सोमवार को संगठन नगर निगम व पावरकॉम से मिलेंगे और कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। युवा जागृति मंच के महेश शर्मा व संदीप थापर ने कहा कि बेसहारा गायों को सरंक्षण देने के नाम पर चल रहीं गोशालों से भी नगर निगम व प्रशासन हिसाब ले। राकेश अरोड़ा, अश्वनी चोपड़ा, अनिल कुमार, शक्ति डाबी, दिनेश कालिया, सुभाष डाबी, जतिंदर सिंह, विनोद कुमार, राजन, प्रिंस, उमेश लूंबा ने आदि ने प्रशासन से गायों की देखरेख के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की।