विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने चार भाई-बहनों को बर्गर में जहर देकर की हत्‍या, खुद भी जान दी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 01:55 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 09:50 AM (IST)

पंजाब के कपूरथला में गरीबी की मार झेल रहे एक युवक ने जहर देकर अपने चार भाई-बहनों की हत्‍या कर ...और पढ़ें

युवक ने चार भाई-बहनों को बर्गर में जहर देकर की हत्‍या, खुद भी जान दी
युवक ने चार भाई-बहनों को बर्गर में जहर देकर की हत्‍या, खुद भी जान दी

जेएनएन, कपूरथला। शहर में एक युवक ने  गरीबी से तंग आकर अपने चार भाई-बहनों की हत्‍या कर दी और फिर खुद भी जान दे दी। उसने बर्गर में जहर मिलाकर भाई-बहनों को खिलाकर दिया। उनके साथ खुद भी बर्गर खाकर खुदकुशी कर ली। 21 साल के युवक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। मारे गए अन्‍य बच्‍चों की अायु नौ साल से 18 साल के बीच है।

घटना शहर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में हुई। यहां बिहार के मधेपुरा के गांव खुर्काचाकर बेली का निवासी किशोर ठाकुर अपने परिवार के साथ यहां रह रहा है। वह यहां नाई का काम करता था। मंगलवार रात उसका बड़ा बेटा अभिमन्‍यू बर्गर खरीद कर लाया। उसने बर्गर में जहर मिला दिया। उसने ये बर्गर भाई-बहनाें को खाने के लिए दिया और खुद भी ख‍ा लिया। बर्गर खाने के बाद सभी साे गए।

यह भी पढ़ें: सिद्धू व अकालियों में भिड़ंत से विस में हंगामा, शिअद विधायक ने कहा गाली दी

सिटी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंद्र जीत सिंह ने बताया कि अभिमन्यु कुमार की जेब से सुसाइड नोट भी  मिला है। इसमें उसने अपने माता-पिता से खुदकुशी करने आैर मासूम बहन भाई की हत्‍या करने के लिए माफी मांगी है। उसने इस कदम के लिए गरीबी को जिम्‍मेदार ठहराया है।

बताया गया है कि बच्चों का पिता किशोर ठाकुर हेयर ड्रेसर का काम करता है और कल रात वह खुद और उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे। रात करीब 11 बजे अभिमन्यु घर आया तो उस समय उसके हाथ में छह बरगर थे। उसने अपने पांच भाई-बहनाें के साथ बर्गर खाया। बर्गर का एक टुकड़ा उसके चचेरे भाई हरीनंदन ने भी खाया। 

यह भी पढ़ें: कार मांगने के लिए दूल्‍हे ने मांगी माफी तभी साथ जाने काे तैयार हुई दुल्‍हन

कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। अभिमन्यू और उसक चार भाई बहनों की मौत हो गई। अभिमन्यु, उसके एक भाई और एक बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी दो बहनों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उसका चचेरा भाई हरी नंदन बच गया, उसे सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: हिम्‍मत हो तो 14 साल की शैली जैसी, खाई में गिरी बस तो बचाई 60 की जान

जांच के दौरान पुलिस ने उनके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं और अपने भाई-बहनों को भी साथ लेकर जा रहा हूं। उसमें यह भी लिखा, ' पुलिस मेरे माता-पिता को परेशान न करें। मम्मी-पापा माफ करना मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।'  पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका ने कहा- मान गए घरवाले..चाय पर बुलाया है, पहुंचा तो खिला दिया जहर