विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटके की कुश्ती में योद्धा अटारी ने सुखचैन मेवावाला को हराया

By Edited By:
Published: Fri, 17 May 2013 11:39 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 17 May 2013 11:41 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी सुल्तानपुर लोधी

बाबा मंड पीर का सालाना मेला धूमधाम से मनाया गया। चादर चढ़ाने की रस्म मुख्य सेवादार बाबा रामू शाह ने गांव वालों के सहयोग से निभाई। इसके बाद प्रसिद्ध कव्वाल बख्शी कवाल जालंधर, बिला कवाल जालंधर, मोहम्मद अशरफ और स्वर्ण चंद लहरी ने सूफियाना फन दिखा लोगों को मंत्रमुग्ध किया। प्रसिद्ध गायक आरएल सब्बरवाल ने भी रंगारंग प्रोगाम पेश किया।

शाम को मेले में पंजाब के 110 के करीब पहलवानों ने जौहर दिखाए। इस समय पटके की कुश्ती के दौरान पहलवान योद्धा अटारी ने सुखचैन सिंह मेवावाला को हराकर जीत हासिल की। इसके अलावा सुखा कांजली, नवजोत मेवा सिंह वाला, गुरदेव बब्बा, महता कुराला, जिंदर मुरीदवाल, कुलजीत फिरोजपुर, गोनी दौलतपुरिया आदि की कुश्ती देखने लायक थी। इस मौके छिंज कमेटी में माली सहायता देने वालों को सम्मानित किया गया। सूरता सिंह सरपंच पाजिया, मोहन सिंह पूर्व सरपंच दुर्गापुर, सलविंदर सिंह पूर्व सरपंच, डीएसपी प्यारा सिंह पाजिया, एसडीओ पावरकाम खैड़ा दोना गुरनाम सिंह बाजवा, रणजीत सिंह राणा डडविंडी ब्लाक समिति मेंबर, मास्टर बलदेव सिंह टीटा, जगीर सिंह, बलबीर सिंह, कृपा सिंह पाजीया, प्यारा सिंह पाजीया, परमजीत सिंह दुर्गापुर, गुरमेल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कुश्ती होने से पहले कबड्डी मैच में डडविंडी ने परमजीतपुर को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।