विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूल्‍हा-दुल्‍हन ले रहे थे फेरे, तभी युवती ने कर दिया हंगामा, खुलासा हुआ तो लौट गई बरात

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 07 Jul 2019 01:40 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 10:54 AM (IST)

जालंधर जिले के गोराया में शादी समारोह में दूल्‍हा-दुल्‍हन फेरे ले रहे थे कि तभी एक युवती वहां पहुंची और हंगामा कर दिया। इसके बाद दूल्‍हा बरात लेकर लौट गया।

दूल्‍हा-दुल्‍हन ले रहे थे फेरे, तभी युवती ने कर दिया हंगामा, खुलासा हुआ तो लौट गई बरात
दूल्‍हा-दुल्‍हन ले रहे थे फेरे, तभी युवती ने कर दिया हंगामा, खुलासा हुआ तो लौट गई बरात

जालंधर, जेएनएन। शादी समारोह में खु‍शियों का माहौल था और दूल्‍हा-दुल्‍हन फेरे ले रहे थे। तभी वहां एक युवती पहुंच गई और हंगामा खड़ा कर दिया। हालात यह हो गए और ऐसा खुलासा हुआ कि दूल्‍हा बरात के संग बिना शादी किए लौट गया। दरअसल युवती दूल्‍हे की प्रेमिका थी और वह उसे धोखा देकर शादी कर रहा था।

प्रेमी के फेरों पर पहुंची प्रेमिका ने शादी रुकवाई, बारात लेकर लौटा दूल्हा
घटना जिले के गोराया के नजदीकी गांव गोहावर में की है। जिले के शेरपुर गांव के जसकरन कुमार बारात लेकर गोहावार में एक लड़की से शादी करने पहुंचा था। गुरुद्वारा साहिब में फेरों की रस्म शुरू हुई ही थी कि वहां एक युवतीृ पहुंच गई। युवती ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। युवती ने खुद को जसकरन की प्रेमिका बताया तो समारोह में हड़कंप मच गया। इस सबके बीच युवती ने दुल्‍हन के परिवार को दूल्‍हे जसकरन से अपने अपने प्रेम संबंध के बारे में पूरी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: एक्‍सक्‍लुसिव: राफेल आ रहा है, घर की छत पर पक्षियों के लिए न रखें दाना-पानी

युवती ने बताया कि उसका जसकरन कुमार उर्फ जस्सी के साथ करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह जस्सी के साथ रहती थी और वे घूमने के लिए दुबई भी गए थे। इसके अलावा युवती के गांव में उसके परिवार के साथ रह चुकी है। युवती ने बताया कि जस्सी ने उसे गुमराह किया था कि उसके बड़े भाई की शादी की तैयारियां चल रही हैं। उसे बीती रात ही पता लगा कि विवाह तो जसकरन का है। वह उसके गांव शेरपुर पहुंची तो सारा मामला साफ हो गया। युवती ने जसकरन के साथ अपनी तस्‍वीरें भी दिखाईं।

इस पद दुल्‍हन के परिजनों ने दूल्हे जसकरन से जवाब मांगा तो उसने बताया कि उसे तो दुबई से वापस आए आठ महीने ही हुए हैं। चार महीने पहले ही उसकी दोस्ती इस युवती के साथ हुई थी। जब उससे युवती द्वारा दिखाई गई तस्वीरों के बारे में पूछा गया तो उसने प्रेम प्रसंग के बारे में कुबूल कर लिया। इसके बाद दुल्‍हन के परिवार ने शादी से इन्‍कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: सनी देयोल की मुश्किलें बढ़ीं, लोकसभा सदस्‍यता खत्‍म करने की मांग उठी, जानें क्‍या है पूरा


थाना गोराया के प्रभारी ने इस संबंध में कहा कि जस्सी के परिवार वाले लड़की के परिवार (जिस से शादी हो रही थी) से राजीनामा कर बारात वापस ले गए। दुल्‍हन के परिवार ने भी मामले में किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई।  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।