विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीमार मां से मिलवाने नहीं ले गया पति तो महिला ने दे दी जान

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 29 Sep 2017 12:13 PM (IST)

जालंधर में एक महिला ने बीमार मां के पास पति के नहीं ले जाने पर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों में झगड़े के बाद पति बाथरूम गया था तो पत्‍नी ने यह घातक कदम उठाया।

बीमार मां से मिलवाने नहीं ले गया पति तो महिला ने दे दी जान
बीमार मां से मिलवाने नहीं ले गया पति तो महिला ने दे दी जान

जेएनएन, जालंधर। शहर में रह रही एक महिला की मां बीमार थी और चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती थी। महिला ने पति से मां के पास ले जाने को कहा, तो उसने दो-तीन दिन में चलने की बात कही। इस पर पति और पत्‍नी के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद पति बाथरूम गया तो दुखी महिला ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना शहर के शास्त्री नगर की है।

एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शाास्‍त्रीनगर में रह रहा दिनेश मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। वह यहां पत्‍नी दीपा के साथ रह रहा था। दोनों  चार साल पहले लव मैरिज कर जालंधर आए थे। शास्त्री नगर में व‍ि एक मकान में किराये पर रह रहे थे। दोनों के एक डेढ़ साल की बेटी भी है।

यह भी पढ़ें: ब्लू व्हेल गेम का संचालन कर रहे आतंकवादी संगठन, भारत के बच्‍चों के निशाने पर

दिनेश ने बताया कि दीपा की मां कस्तूरी की तबीयत खराब है। वह चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती है। दीपा उन्हें देखने जाने के लिए कह रही थी। दो दिनों पहले उसकी मां से फोन पर बात भी हुई थी। उसने जल्द जाने की बात कही थी लेकिन वह तुरंत जाने को कह रही थी और दिनेश दो-तीन दिन में चलने की बात कह रहा था।

दिनेश्‍ा ने बताया कि वीरवार सुबह दीपा से खाना खाते वक्त फिर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह बाहर चला गया। लौटकर आया और सीधा बाथरूम चला गया। वह बाथरूम से निकला तभी उसके पास बगल के कमरे में किराये पर रह रहे परिवार की लड़की ने दीपा के फंदा लगाकर लटके होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: अब लुधियाना के रेयान स्‍कूल में चौथी के बच्‍चे पर कहर, दो शिक्षकों ने बेरहमी से पीटा

दिनेश ने बताया कि वह भाग कर कमरे पहुंचा तो देखा कि बेटी एक ओर सो रही थी और दीपा खिड़की के कुंडी से चुन्नी का फंदा लगाकर लटक गई थी। उसने तुरंत उसे उतारा, लेकिन तब तक दीपा की मौत हाे चुकी थी। पुलिस ने दीपा के परिवारवालों को जानकारी दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।