विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति-पत्नी दुकानों के बाहर से चुटकियों में गायब करते थे सामान, गिरफ्तार

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 01:59 PM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 02:25 PM (IST)

पुलिस ने एक पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो दुकानों के बाहर से चु टकियों में सामान गायब कर देते थे।

पति-पत्नी दुकानों के बाहर से चुटकियों में गायब करते थे सामान, गिरफ्तार
पति-पत्नी दुकानों के बाहर से चुटकियों में गायब करते थे सामान, गिरफ्तार

जेएनएन, जालंधर। बस्तियात क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक्स व रिपेयरिंग की दुकानों के बाहर से कुछ दिनों से सामान व एसी चोरी करने की वारदातों को थाना पांच की पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने बस्ती शेख के दशहरा ग्राउंड के पास एक कबाड़ी की दुकान मे रेड की तो चोरी का कंप्रेशर और एसी बरामद किया। वही उसके कारिंदे जनक नगर के प्रिंस को पकड़ा। निशानदेही पर उसकी पत्नी जैसमीन को भी पकडा गया। घर से चोरी का सामान भी काफी बरामद किया गया है।

12 सितंबर को थाना पांच मे राज नगर के मधुवन कालोनी निवासी संजय देव ने शिकायत दी थी कि बबरीक चौक पर उसकी एसी रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान पर भाई रवि बैठा था। वह रिपेयरिंग के लिए गया तो पीछे से दुकान पर एसी की कापर वायर पाइप, फ्रिज का कंप्रेशर कोई चोरी कर ले गया।

यह भी पढ़ें: गुरदासपुर लोस सीट उपचुनाव: सभी पार्टियों की हिंदू, सिख व फौजी वोटरों पर नजर

इसी तरह 11 सितंबर को जेपी नगर रोड पर शास्त्री नगर मे बेदी एयर कंडीशन एंड रेफ्रिजरेशन के मालिक हरमिंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि दोपहर 3 बजे एक लड़की का काल रिपेयरिंग के लिए आया था। उन्होंने उस वक्त व्यस्तता के कारण बाद मे आने की बात कही थी। कुछ देर बाद दुकान से मैकेनिक का फोन आया कि दुकान के बाहर लगा एसी चोरी हो गया है। पास ही दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे देखा गया कि युवक व युवती बाइक पर आते है और युवती एसी उठाकर बाइक पर रखती और युवक बाइक स्टार्ट कर ले जाता है।

थाना पांच की पुलिस ने दशहरा ग्राउंड के पास कबाड़ी की दुकान पर रेड कर उसके कारिंदे प्रिंस को पकड़ा। प्रिंस अपनी पत्नी जैसमीन के साथ बस्ती शेख जनक नगर मे किराए पर रहता है। कबाड़ी की दुकान से एसी और कंप्रेशर बरामद हुआ। जबकि घर से जैसमीन को पुलिस ने पकड़ा और वैक्यूम पंप, कंप्रेशर व टूल किट बरामद की।

यह भी पढ़ें: युवक ने पीजीआइ में की पीएचडी की छात्रा से अश्लील हरकत, सिगरेट से की जलाने की कोशिश