विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश की घटना से पंजाब में भी भड़के किसान, ट्रेन रोक जताया विरोध

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 08 Jun 2017 08:41 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2017 08:43 PM (IST)

मध्य प्रदेश में किसानों पर फायरिंग से पंजाब में भी किसान भड़क गए। बठिंडा, फिरोजपुर, मानसा आदि जिलों में किसानों ने प्रदर्शन किया। संगरूर में ट्रेन रोकी।

मध्य प्रदेश की घटना से पंजाब में भी भड़के किसान, ट्रेन रोक जताया विरोध
मध्य प्रदेश की घटना से पंजाब में भी भड़के किसान, ट्रेन रोक जताया विरोध

जेएनएन, जालंधर। मध्य प्रदेश में किसानों के चल रहे आंदोलन के दौरान उन पर गोलियां चलाने के विरोध में वीरवार को पंजाब में भी किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बठिंडा, फिरोजपुर, मानसा आदि जिलों में किसानों ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा संगरूर में किसानों व कांग्रेसियों ने लुधियाना से हिसार जाने वाली ट्रेन को रोककर अपना विरोध जताया।

बठिंडा में किसान यूनियन के जिला प्रधान बलदेव सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान चिल्ड्रन पार्क में इकट्ठा हुए और फिर वहां से मिनी सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। किसानों ने सचिवालय के बाहर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।

इस दौरान किसान यूनियनों ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की मांग की। फिरोजपुर में मुख्य चौक जीरा में भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) और पेंडू मजदूर यूनियन ने मध्य प्रदेश सरकार का पुतला फूंका व नारेबाजी की। वहीं, मानसा में गांव फफड़े भाईके में भी किसानों ने शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों ने कहा कि अगर किसानों को न्याय नहीं मिला तो उनका संघर्ष और तेज होगा। मुक्तसर और फरीदकोट में भी भारतीय किसान यूनियनों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: आइसीसी का सर्वर डाउन होने से लगा लंबा जाम, सदा-ए-सरहद भी फंसी