विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशा छुड़ाओ केंद्र से ही चल रहा था हेरोइन तस्करी का कारोबार, अकाली सरपंच गिरफ्तार

By Ankit KumarEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 12:03 PM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 12:09 PM (IST)

सरपंच सतनाम सिंह खेतीबाड़ी के साथ नशा छुड़ाओ वेलफेयर सोसायटी में बतौर डॉक्टर सेवाएं भी देता है। पुलिस उसे झोलाछाप ...और पढ़ें

नशा छुड़ाओ केंद्र से ही चल रहा था हेरोइन तस्करी का कारोबार, अकाली सरपंच गिरफ्तार
नशा छुड़ाओ केंद्र से ही चल रहा था हेरोइन तस्करी का कारोबार, अकाली सरपंच गिरफ्तार

जेएनएन, जालंधर। फिरोजपुर में पाकिस्तान बॉर्डर से हेरोइन की खेप लाकर नशा छुड़ाओ केंद्र में मरीजों को सप्लाई करने वाले सरपंच, उसके बेटे और तस्कर को लोहियां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरपंच अकाली दल से जुड़ा है और वह नशा छुड़ाओ केंद्र में डॉक्टरी करता है। पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन व डेढ़ लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ ट्वेरा कार बरामद की है। तीनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों में मुंडा शहरियां गांव का अकाली सरपंच सतनाम सिंह (50), उसका बेटा मलकीत सिंह (22) उर्फ मीता और बीटल झुग्गियां निवासी बोहड़ सिंह शामिल हैं। लोहियां थाने के एएसआइ निर्मल सिंह को जानकारी मिली कि बाप-बेटे अपनी ट्वेरा कार में नशा सप्लाई करते आ रहे हैं। पुलिस ने सतनाम और मलकीत को पकड़ने के बाद पूछताछ में बोहड़ सिंह को पकड़ा है। आरोपी बाप-बेटे से पुलिस को दस ग्राम हेरोइन व डेढ़ लाख ड्रग मनी मिली है। पूछताछ में सामने आया कि वे फिरोजपुर बॉर्डर से नशे की खेप लाते हैं और इलाकों में चार हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से सप्लाई करते आते हैं। ट्वेरा पर बाप-बेटे ने जाली नंबर लगाया था।

यह भी पढ़ें: बहन व भांजी को नहर में धक्‍का देकर मारा, जीजा व भांजे की भी लेनी चाही जान

एक किलो हेरोइन को बेचकर 18 लाख का था टारगेट

एसएसपी के मुताबिक सरपंच सतनाम सिंह खेतीबाड़ी के साथ नशा छुड़ाओ वेलफेयर सोसायटी में बतौर डॉक्टर सेवाएं भी देता है। हालांकि पुलिस उसे झोलाछाप डॉक्टर मानती है। पुलिस के मुताबिक सतनाम सिंह इसी डॉक्टरी की आड़ में भर्ती होने वाले मरीजों को नशा सप्लाई भी करता था। सतनाम ने पुलिस को बताया कि वह फिरोजपुर के निहालवाल गांव निवासी बोहड़ सिंह से हेरोइन खरीदता है।

बोहड़ से उसकी मुलाकात बॉर्डर के पास रहने वाले उसके साले कुंदन सिंह ने मिलाया था। तस्करी में भारी फायदा देख साले कुंदन, बेटे मलकीत व सतनाम ने एक किलो होरोइन को फुटकर में बेचकर 18 लाख कमाने का टारगेट रखा था। मामले में पुलिस बॉर्डर के पास पाकिस्तान से हेरोइन इस ओर फेंकने वाले व्यक्ति और उसके लिंक के बारे में पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने दो दिनों का रिमांड लिया है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया हवस का शिकार, मिली सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।