विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांपला ने खुद इस्तीफा दिया नहीं और गुरजीत सिंह राणा से मांग रहे हैं : बब्बी

By Edited By:
Published: Wed, 31 May 2017 07:45 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 01 Jun 2017 08:01 AM (GMT+05:30)

पंजाब कांग्रेस नेता कुलजीत सिह बब्बी ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राणा गुरजीत सिंह ...और पढ़ें

सांपला ने खुद इस्तीफा दिया नहीं और गुरजीत सिंह राणा से मांग रहे हैं : बब्बी
सांपला ने खुद इस्तीफा दिया नहीं और गुरजीत सिंह राणा से मांग रहे हैं : बब्बी

 जेएनएन, जालंधर। पंजाब कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी कुलजीत सिंह बब्बी ने कहा है कि कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह से इस्तीफा मांगने वाले पंजाब भाजपा प्रधान और केंद्रीय मंत्री विजय सापला को खुद अपना इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विजय सांपला के भतीजे और बेटे पर एक युवती ने शोषण का आरोप लगाया है। जिसकी जांच अभी चल रही है। क्या नैतिकता के आधार पर विजय सांपला को अपने पद से इस्तीफा नही देना चाहिए। अगर सांपला इस्तीफा नही दे सकते है तो राणा से इस्तीफा क्यों माग रहे है। भाजपा का हाल तो वही हो गया दूसरों को नसीहत खुद मीयां फजीयत।

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में बंधक सुखवंत पंजाब पहुंची, सुषमा स्‍वराज के प्रयास से हुई रिहा

पंजाब प्रेस क्लब मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलजीत सिंह बब्बी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा पूरी तरह कंफ्यूज्ड है। इसलिए उनकी बातों का कोई भरोसा नही करता। खैहरा को चाहिए कि वह दिल्ली जाकर अरविंद केजरीवाल के 300 करोड़ रुपये की दवाइयों के घोटाले के खिलाफ दिल्ली मे उनकी कोठी का घेराव करे।

बब्बी ने कहा कि आशु सांपला के मामले मे पुलिस ने न्याय नही किया है। पीडि़त युवती को न्याय के लिए धरना देना पड़ रहा है। इस मौके पर धर्मेंद्र राणा, प्रदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, हरवीर सिंह, मनीष खन्ना, पुष्पिंदर लाली, गोरा गिल, महिंदर पाल आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, फिर पाप छिपाने को देने लगा धमकी