विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सऊदी अरब में बंधक सुखवंत पंजाब पहुंची, सुषमा स्‍वराज के प्रयास से हुई रिहा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 31 May 2017 03:41 PM (IST)Updated: Wed, 31 May 2017 06:44 PM (IST)

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के प्रयास से सऊदी अरब से रिहा हुई सुखवंत कौर आज भारत पहुंच गईं। वह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची अौर इसके बाद जालंधर अपने घर पहुंचीं।

सऊदी अरब में बंधक सुखवंत पंजाब पहुंची, सुषमा स्‍वराज के प्रयास से हुई रिहा
सऊदी अरब में बंधक सुखवंत पंजाब पहुंची, सुषमा स्‍वराज के प्रयास से हुई रिहा

जेएनएन, अमृतसर। सऊदी अरब से छुड़ाई गई नूरमहल की सुखवंत कौर बुधवार को दोपहर बाद अमृतसर पहुंच गई। उनका भाजपा नेताओं ने श्री गुुरु रामदास अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर स्‍वागत किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनके भारत लौटने के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी। उनको ट्रेवल एजेंट ने बेच दिया था आैर वहा उनको यातना दी जा रही थी। उनका भारत लौटना विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के प्रयास से हुआ है।

सुखवंत कौर आज यहां पहुंचीं तो उनके परिवार के सदस्‍यों और भाजपा नेताओं ने स्‍वागत किया। बता दें कि सुखवंत कौर को एक ट्रेवल एजेंट ने झांसा देकर सऊदी अरब भेजकर बेच दिया था। इसके बाद उन्‍हें वहां बंधक बना लिया गया था और उनको काफी यातनाएं दी जा रही थीं।

अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा नेताआें के साथ सुखवंत कौर।

इसके बाद उनके पति कुलवंत सिं‍ह ने इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से दखल देकर उनको रिहा करने की गुहार लगाई। इसके बाद सुषमा स्‍वराज ने दखल देकर सुखवंत कौर को मुक्‍त कराया और उनकी भारत वापसी सुनिश्चित कराई। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने ट्वीट कर सुखवंत की भारत वापसी और के बारे में जानकारी दी।

Sukhwant Kaur has reached Mumbai.

सऊदी अरब से मुंबई पहुंचने पर सुखवंत कौर का स्‍वागत करते विदेश मंत्रालय के अधिकारी।

अमृतसर एयरपोर्ट पर सुखवंत कौर से मीडिया को बत नहीं करने दी गई। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया उनको अपनी कार में बिठाकर जालंधर ले गए। सुखवंत के साथ उनके परिवार के सदस्‍य भी थे। बाद में वह जालंधर पहुंच गईं। यहां से वह नूरमहल क्षेत्र में अपने घर जाएंगी।

देखें: सऊदी अरब में बंधक रही पंजाब की सुखवंत कौर घर लौटी

बहुत पिटाई होती थी, अब कभी विदेश नहीं जाऊंगी

जालंधर में सुखवंत कौर ने कहा कि अब अभी विदेश जाने के बारे में सोचूंगी भी नहीं। अगर फिर कभी मौका भी मिला तो विदेश नहीं जाऊंगी। सुखवंत ने बताया कि वह चार महीने सऊदी अरब में बंधक रही। इस दौरान उसे काफी यातना झेलनी पड़ी। वहां वेतन के नाम पर एक रुपया भी नहीं दिया गया और रोज बहुत पीटा जाता था। अपनी आपबीती सुनाते समय वह बेहद भावुक हो गईं।

यह भी पढ़ें: मोहाली में महिला सहित चार आतंकी गिरफ्तार, सज्‍जन व टाइटलर थे निशाने पर

   

जालंधर पहुंचने पर सुखवंत का स्‍वागत करते लोग।