Move to Jagran APP

टाफी का लालच देकर दो साल की बच्‍ची से यह गंदा काम

जालंधर में हवस के अंधे एक व्यक्ति ने दो साल की बच्चे से दुष्कर्म कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 09 Jul 2016 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jul 2016 10:29 AM (IST)

जेएनएन, जालंधर। दीपनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक ने हवस में अंधे होकर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। यह युवक बच्ची को टाफी खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। युवक की हैवानियत का पता उस समय चला जब लोगों ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी और वे मौके पर पहुंचे।

loksabha election banner

खून से लथपथ बच्ची को देख लोगों ने युवक को पकड़ लिया और बच्ची को अस्पताल ले गए। घटना के बाद थाना परागपुर की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान दीपनगर निवासी 20 वर्षीय कमल के रूप में हुई है।

दीपनगर क्षेत्र में बोबी चिकन के सामने एक कालोनी काटने का काम चल रहा था जहां पर कुछ मजदूर रह रहे है। वहां पर काम करने वाला कमल रोजाना दो साल की एक बच्ची को टाफी खिलाने के लिए ले जाता था। शुक्रवार रात कमल बच्ची को रोजाना की भांति टाफी के बहाने अपने साथ ले गया। लड़की के माता-पिता इस बात से अंजान थे कि कमल के सिर पर हवस का भूत सवार है। इस बात का पता तब चला जब लड़की चिल्लाने लगी और खून से लथपथ पाई गई।

पढ़ें : धोखे से तलाक, फिर भी छह साल तक पत्नी से बनाता रहा संबंध

आनन फानन में लड़की को जालंधर के सिविल अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन रात हरकत में आ गई। उन्होंने जब मामले की जांच की तो पता चला कि लड़की को पास में रहने वाला कमल अपने साथ ले गया था और उसने ही लड़की के साथ दुष्कर्म किया।पढ़ें : 8वीं पास शातिर महिला चला रही थी लिंग जांच का गोरखधंधा, गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.