यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धोखे से तलाक, फिर भी छह साल तक पत्नी से बनाता रहा संबंध
एक व्यक्ति अपनी पत्नी से छह साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। पत्नी को जब पता चला कि उसका ...और पढ़ें

जेएनएन, लुधियाना । पत्नी को तलाक देने के बावजूद एक पति लगातार छह साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। दरअसल, पत्नी को पता ही नहीं था कि उसका पति उससे तलाक ले चुका है। उसे जब इस बारे में पता चला तो उसने आरोपी के खिलाफ थाना हैबोवाल में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी सुखविंदर पाल की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि नवंबर 2001 में उसकी शादी सुखविंदर पाल के साथ हुई थी। उनकी एक 13 साल की बेटी भी है। उसने बताया कि आरोपी साउथ सिटी में ही प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। जून 2009 में आरोपी ने अदालत में उसे एक्स पार्टी करार देते हुए धोखे से तलाक ले लिया, मगर तलाक के बारे में उसे कुछ नहीं बताया। इसके बावजूद वह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।
ये भी पढ़ें : शादी करवाने के लिए महिला को किया अगवा, जानिए फिर क्या हुआ
शादी करवाने के लिए महिला को किया अगवा, जानिए फिर क्या हुआ - See more at: http://www.jagran.com/topics/punjab-crime#sthash.1uaV7BBQ.dpuf
2015 में उसे कोर्ट से घर के बंटवारे को लेकर एक नोटिस आया, जिसके बाद उसे पता लगा कि उसके पति ने तो उससे 2009 में तलाक ले लिया था। इसके बाद भी आरोपी उसके साथ छह साल शारीरिक संबंध बनाता रहा। मामले के बारे में पता लगते ही उसने डीसीपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई।