यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक और युवती हुई लव जेहाद का शिकार
संवाद सहयोगी, जालंधर : फगवाड़ा गेट निवासी एक और युवती लव जेहाद की शिकार हो गई। घटना का पता तब चला महि

संवाद सहयोगी, जालंधर : फगवाड़ा गेट निवासी एक और युवती लव जेहाद की शिकार हो गई। घटना का पता तब चला महिला के परिजन ने थाना तीन की पुलिस को शिकायत दी। थाना तीन की पुलिस ने जम्मू कश्मीर के एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। थाना तीन के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि फगवाड़ा गेट निवासी महिला के परिजन ने दी शिकायत में बताया कि उनकी तलाकशुदा बेटी जम्मू कश्मीर निवासी अभीद बाबा नामक व्यक्ति से फेसबुक के जरिए सम्पर्क में आई। बाबा उनकी बेटी को तीन दिन पहले भगाकर ले गया। उन लोगों ने काफी तलाश की लेकिन बेटी नहीं मिली तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस का यह भी कहना था कि महिला बालिग है। वह खुद ही घर से गई है।
