विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुख निवारण के लिए हासिल किया बीज मंत्र

By Edited By:
Published: Sun, 24 Mar 2013 11:22 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण सहयोगी, जालंधर

जैसे-जैसे वर्कशाप चौक स्थित न्यू ग्रेन मार्किट नजदीक आ रही थी भक्ति रस से सराबोर वातावरण मन को मधुर शुद्धता का एहसास करवा रहा था। हजारों की संख्या में मधुर भजनों पर झूम रहे श्रद्धालुओं को इंतजार था केवल परम पूज्य महामंडलेश्वर ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी जी के दर्शनों का। जैसे ही कुमार स्वामी जी मंच पर पहुंचे, श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। फिर भक्तिरस की ऐसी बयार चली जो देर रात तक जारी रही।

शहर में 360वें अद्भुत होली दुख निवारण महा समागम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ आस्था का प्रमाण दे रही थी। जिस तरफ देखो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ चुका था। देश भर से आए श्रद्धालुओं ने लगातार दो दिन तक श्रद्धा के सागर में डुबकी लगाई। न्यू ग्रेन मार्किट में बिल्डिंगों की छत्तों पर चढ़कर भक्तों ने कुमार स्वामी के दर्शन किए।

लगभग रात 9 बजे मंच पर पहुंचते ही कुमार स्वामी ने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। जिसके उपरांत पूजा-पाठ का दौर चला। पाठ के बाद उन्होंने होली की नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए मंत्र का उच्चारण करवाया। उन्होंने कहा कि इस मंत्र का प्रयोग सफाई व शुद्धता के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेदों, शास्त्रों व सनातन रहस्य में अद्भुत शक्ति है। इस उपरांत ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी ने इच्छुक श्रद्धालुओं को स्पैशल कमरे में दुख निवारण बीज मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि विश्वास के साथ किसी भी मिशन को हासिल किया जा सकता है।

इस मौके पर बलदेव राज चावला, एडीसी राजीव कुमार, नवांशहर के बीडीपीओ राजेश चढ्डा, असिस्टेंट अटार्नी रवि सरीन, ब्रिगेडियर राजिंदर देसाई, एएसपी सतनाम सिंह, एडीसीपी बलकार सिंह, नरेश डोगरा, राम कौर, ललित सिंगला, मदन लाल, जिला अटार्नी मलकीयत दुग्गल व कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर