विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात को नाबालिग के घर पहुंचा युवक, जबरन कार में बैठा बनाया दुष्कर्म का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 18 Jun 2017 03:46 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2017 08:25 PM (IST)

युवक ने गर्लफ्रेंड को रात को बाहर बुलाया और फिर उसे जबरन कार में बैठा दिया। युवक उसे सुनसान जगह पर ले गया और हवस का शिकार बनाया।

रात को नाबालिग के घर पहुंचा युवक, जबरन कार में बैठा बनाया दुष्कर्म का शिकार
रात को नाबालिग के घर पहुंचा युवक, जबरन कार में बैठा बनाया दुष्कर्म का शिकार

जेएनएन, किला लाल सिंह [होशियारपुर]। युवक ने नाबालिग लड़की को अपनी दोस्ती के जाल में फंसाया। एक दिन युवक ने उसे फोन कर रात को घर के बाहर बुलाया और फिर कार में बैठाकर जबरन उसे हवस का शिकार बनाया। लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है।

गांव नंगल निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बताया कि उसकी माता की मौत हो चुकी है। करीब एक वर्ष पहले अमृतपाल सिंह नामक लड़के से उसकी दोस्ती हुई थी। 15 जून को उनके पड़ोस में ही जागरण हो रहा था। उसने बताया कि उसका पूरा परिवार जागरण में गया हुआ था।

यह भी पढ़ेंः दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर प्रेमी दिखा तो छोड़ दिया दूल्हे का हाथ

लड़की के मुताबिक घर में वह तथा उसकी दादी अकेली थी। रात करीब 10 बजे उसे अमृतपाल का फोन आया। कहा कि वह वह उनके गांव आया हुआ है। बार-बार उसके फोन करने पर वह अपने घर से बाहर आई। इसी दौरान युवक ने जबरन उसे कार में बैठा दिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसे हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पिता के ड्यूटी जाते ही युवक नाबालिग लड़की से करता रहा दुष्कर्म