विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए संस्कृत का प्रसार जरूरी : खन्ना

By Edited By:
Published: Fri, 22 Apr 2016 01:02 AM (IST)

जेएनएन, होशियारपुर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भार

News Article Hero Image

जेएनएन, होशियारपुर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान संस्कृत भाषा से है। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। अगर हम इसे बचा लेंगे तो भरतीय संस्कृति की रक्षा कर पाएंगे। वार्ड नं. 4 में साधू आश्रम में 6 लाख 30 हजार रुपये से बनवाए गए शौचालय का उद्घाटन करने के बाद खन्ना ने कहा कि संस्कारों को आने भावी पीढि़यों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। इन संस्कारों में स्वच्छता भी एक महत्वपूर्ण संस्कार है। संस्कृत के प्रचार व प्रसार में मुख्य भूमिका अदा कर रहे साधू आश्रम में बाहर से कई युवा पढ़ाई करने व शोध कार्य के लिए आते हैं। यहां पर उन्हें स्वच्छ वातावरण मिले इसका ध्यान भी हमें रखना है। उन्होंने कहा कि साधू आश्रम का होशियारपुर में होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। पूर्व सांसद खन्ना ने आश्वस्त किया कि साधू आश्रम में सुविधाओं के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

पार्षद नीति ने खन्ना का आभार जताया

पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि साधू आश्रम में आधुनिक शौचालय की समस्या उनके ध्यान में आई थी। उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए खन्ना से इस संबंधी बात की और खन्ना ने एमपी लैड फंड से 6.30 लाख रुपये जारी करते हुए शौचालय बनवाए। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का आधार है और इसके प्रचार के लिए हर संभव प्रयत्न किए जाएंगे। पार्षद तलवाड़ ने साधू आश्रम को विश्व पटल पर लाने के लिए खन्ना द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा यहां पर सुविधाएं प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर खन्ना के राजनीतिक सचिव एवं भाजपा नेता संजीव तलवाड़, उनियाल, प्रो. कृष्ण सैनी, डॉ. ¨बद्रा, डॉ. देवराज, श्रीकांत, एसके वर्मा, प्रो. रघुवीर, प्रो. प्रेम लाल, प्रो. प्रभात, प्रो. एनसी पांडा, डा. एसके सारंगी, डा. रीतू बाला, सुधीर काबरा, पंडित शाम ज्योतिषी, सुरेश शर्मा, अशोक मेहरा, पीसी शर्मा, अशोक शर्मा, विकास तिवाड़ी, हरप्रीत सेठी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।