विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप प्रत्‍याशी खजुरिया ने गुरदासपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 03:24 PM (IST)

गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार मेजर जनरल सुरेश खजूरिया ने अपना नामांकन दाखिल ...और पढ़ें

आप प्रत्‍याशी खजुरिया ने गुरदासपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
आप प्रत्‍याशी खजुरिया ने गुरदासपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

जेएनएन, गुरदासपुर। आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी मेजर जनरल सुरेश खजूरिया ने गुरदासपुर लाेकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वीरवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर आप के पंजाब प्रधान भगवंत मान और विधानसभा में नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा भी मौजूद थे। कांग्रेस के प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

अाम आदमी पार्टी ने गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की काफी संख्‍या हाेने के कारण मेजर जनरल सुरेश खजूरिया पर दांव लगाया है। मेजर जनरल खजूरिया ने दोपहर बाद अपना नामांकन पत्र जिला उपायुक्‍त व निर्वाचन अधिकारी गुरलवलीन सिंह के कार्यालय में दाखिल किया। इस अवसर पर पंजाब आप के प्रधान भगवंत मान और आप विधायक दल के नेता सहित पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेता मौजूद थे। 

मेजर जनरल सुरेश खजुरिया नामांकन के दौरान पार्टी के वरिष्‍ठ नेताआें के साथ।

मेजर जनरल खजूरिया के नामांकन दाखिल करने के बाद भगवंत मान आैर खैहरा ने कहा कि गुरदासपुर उपचुनाव मेंं आम आदमी पार्टी की जीत होगी। उन्‍होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। मेजर जनरल सुरेश खजूरिया के नामांकन दाखिल करने के साथ ही गुरदासपुर उपचुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: गुरदासपुर लोस सीट उपचुनाव: सभी पार्टियों की हिंदू, सिख व फौजी वोटरों पर नजर

कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपने प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को मैदान में उतराने का फैसला किया है। बताया जाता है कि जाखड़ अपना नामांकन पत्र शुक्रवार काे दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अभी अपने प्रत्‍याशी का ऐलान नहीं किया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वह गुरदासपुर के पूर्व सांसद प्रसद्धि फिल्‍म अभिनेता विनोद खन्‍ना की पत्‍नी कविता खन्‍ना पर दांव लगा सकती है। यह सीट विनोद खन्‍ना के निधन के बाद खाली हुई थी।

यह भी पढ़ें: सुनील जाखड़ होंगे गुरदासपुर लाेस सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी