विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क पर तड़प रहे फौजी को देख सिद्धू ने रोका काफिला, अस्पताल में कराया भर्ती

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 27 Oct 2017 01:03 PM (IST)Updated: Sat, 28 Oct 2017 08:35 AM (IST)

एक फौजी की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह सड़क पर तड़प रहा था। नवजोत सिंह सिद्धू ने उसे देखा तो काफिला रोक दिया। उन्होंने घायल फौजी को अस्पताल पहुंचाया।

सड़क पर तड़प रहे फौजी को देख सिद्धू ने रोका काफिला, अस्पताल में कराया भर्ती
सड़क पर तड़प रहे फौजी को देख सिद्धू ने रोका काफिला, अस्पताल में कराया भर्ती

जेएनएन, फिरोजपुर। हादसे के कारण सड़क पर तड़प रहे फौजी को जब स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने देखा तो उन्होंने तुरंत अपने काफिले को रोका और सीधे फौजी के पास पहुंच गए। फौजी ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे वह बुरी जख्मी हो गया।

घायल फौजी को गाड़ी में बैठाते मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू।

सिद्धू फौजी राकेश कुमार को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे और उसे एडमिट करवाया। घटना सुबह लगभग 11 बजे की है।सिद्धू अमृतसर से अबोहर जा रहे थे। सारागढ़ी गुरुद्वारे पास उन्होंने फौजी को कराहते देखा। सिद्धू ने खुद घायल फौजी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और डॉक्टरों को ठीक ढंग से इलाज करने की नसीहत दी।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल फौजी।

लोगों ने मंत्री सिद्धू द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा की। फौजी को सिविल अस्पताल में लाने वाले राजेश खुराना उर्फ टोनी ने बताया कि सिद्धू ने पुलिस को भी घायल फौजी की देखभाल के लिए भेजा।

यह भी पढ़ेंः लाउडस्पीकर बंद करवाने गए चौकी इंचार्ज को पीटा, पगड़ी उतारी