विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रभू की 'कृपा' से देर रात ट्रेन में गिरने से घायल बच्‍चे को मिला ट्रीटमेंट

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 01 Apr 2016 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 02 Apr 2016 09:31 AM (IST)

रेल मंत्री ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदना का शानदार नमूना पेश किया। चलती ट्रेन में देररात लुधियाना के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। रेल मंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता दिखाते हुए चलती ट्रेन में घायल बच्चे को तुरंत चिकित्सा मदद उपलब्ध कराई। श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन से वैष्णो देवी से नई दिल्ली अपने परिवार के साथ जा रहा छह साल का बच्चा अपर बर्थ से गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हाे गया। घबराए पिता ने कोई रास्ता न देखकर रेलमंत्री को सहायता के लिए ट्विट किया। इसके बाद ट्रेन के लुधियाना स्टेशन पहुंचने पर बच्चे को चिकित्सा दी गई।

चलती ट्रेन में बच्चे के बर्थडे से गिरकर घायल होेने पर पिता ने रेलमंत्री को किया था ट्विट

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के विभूति वीरवार रात अपने परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर श्री शक्ति एक्सप्रेस से नई दिल्ली लौट रहे थे। वे बी 9 कोच में सवार थे। रात के करीब 10.10 बजे ऊपर के बर्थडे पर सो रहा उनका छह बच्चा नीचे गिर गए। इससे उसके सिर में चोट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घबराए पिता को कुछ समझ में नहीं आ रहा था, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभू को ट्विट कर दिया।

वैष्णाे देवी से दर्शन कर दिल्ली लौट रहा था परिवार

रेलमंत्री ने तुरंत फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम अनुज प्रकाश को बच्चे की मदद के लिए ड्यूटी लगाई और बच्चे काे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर सूचित करने का निर्देश दिया। 20 मिनट के बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रात करीब साढ़े दस बजे ट्रेन पहुंची तो वहां पहले से तैनात डॉ. एसपी शर्मा ने बच्चे का ट्रीटमेंट किया।

पढ़ें : नवजाेत सिंह सिद्धू की पत्नी ने भाजपा नेतृत्व काे 'अप्रैल फूल' बनाया

इसके अलावा विभूति ने रेल मंत्री को भेजे ट्विट में कोच में गंदगी व मच्छरों से हो रही परेशानी की भी शिकायत की थी। इसके बाद ट्विटर पर ही प्रभु का डंडा चला। इसके बाद रेल अधिकारियों ने कोच में मच्छरों को मारने के लिए स्प्रे करवाई। इसे लेकर शुक्रवार को ट्विटर पर रेल मंत्री व रेलवे के प्रयासों की सराहना करते हुए दिनभर रेल यात्री तारीफों के पुल बांधते रहे।