Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हैलो... राजकुमार.. मैं पेट्रोलियम मंत्री बोल रहा हूं... कैसे हो, धर्मेंद्र प्रधान ने किया डिलीवरी ब्वाय से संवाद

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sun, 19 Apr 2020 11:35 AM (IST)

    पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का गैस डिलीवरी ब्वॉय को फोन आया। उन्होंने सिलेंडर डिवीलरी के दौरान सेहत सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा।

    हैलो... राजकुमार.. मैं पेट्रोलियम मंत्री बोल रहा हूं... कैसे हो, धर्मेंद्र प्रधान ने किया डिलीवरी ब्वाय से संवाद

    जेएनएन, फिरोजपुर। हैलो, फिरोजपुर से जीरा गैस एजेंसी से डिलीवरी ब्वाय राज कुमार बोल रहे हो, जी साब जी... पेट्रोलियम मंत्री जी आपसे बात करना चाहते हैं... हैलो हां, जी राजकुमार कैसे हैं। मैं पेेट्रोलियम मंत्री बोल रहा हूं... अच्छा हूं सर... हां तो घरों में सिलेंडर डिलीवरी करते समय सेहत सुरक्षा नियम का पालन कर रहे हैं... जी साब! जैसे मुंह पर मास्क तथा हाथों में दस्ताने पहनना इत्यादि... बिना हाथ मुंह धोये खाना भी नहीं खाना और अपनी सेहत का ख्याल रखना...शाबाश!

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ इस तरह से पेट्रोलियम तथा कुदरती गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और डिलीवरी ब्वाय के बीच फोन पर संवाद हुआ। बातचीत के बाद डिलीवरी ब्वाय राज कुमार को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कुछ पल पहले उसकी बात केंद्रीय पेेट्रोलियम मंत्री से हुई। यही नहीं मंत्री की हौसला अफजाई से राज कुमार काफी उत्साहित दिखे।

    राजकुमार ने केंद्रीय मंत्री से हुई बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पेेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के दौरान सेवाएं देना बहुत मुश्किल होता है। आप अपना बचाव करते हुए इसी प्रकार से सेवा करते रहें।

    राज कुमार ने बताया कि मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि कोरोना के फैलाव को देखते हुए गैस एजेंसियों के कर्मचारियों का मुफ्त बीमा करवाया जा रहा है। इसके तहत तुम्हारा भी बीमा करवाया गया है। राज कुमार ने कहा कि वह पिछले दस साल से फिरोजपुर के जीरा तहसील में रह रहा है। डिलीवरी को लेकर डर रहा था लेकिन केंद्रीय मंत्री ने हौंसला बढ़ा दिया।

    यह भी पढ़ें: SHO ने थाने में निर्वस्त्र कर बनाई वीडियो, DGP बोले- आरोप सही, फिरोजपुर रेंज में किया तबादला 

    यह भी पढ़ें: गेहूं से खरीद अर्थव्यवस्था को गति, 26,600 करोड़ के कैश क्रेडिट लिमिट को मंजूरी

    यह भी पढ़ें: लॉकडाउन की शर्तों में रियायत, श्रमिकों से 12 घंटे काम ले सकेंगे फैक्टरी मालिक

    यह भी पढ़ें: Coronavirus Lckdown: कुत्ते को बाहर घुमाना है, कर्फ्यू पास चाहिए, दिल्ली तक लगा रहे सिफारिश

    comedy show banner
    comedy show banner