विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेरीटेज फेस्टिवल: आखिरी रात युवा शक्ति के नाम

By Edited By:
Published: Mon, 22 Apr 2013 06:22 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 22 Apr 2013 06:23 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

अमृत सचदेवा, फाजिल्का

पंजाब हेरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सहयोग से ग्रेजुएट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय फाजिल्का हेरीटेज फेस्टिवल अमिट यादें छोड़ता हुआ समाप्त हुआ। आखिरी रात जहां युवा शक्ति का सम्मान किया गया, वहीं अपने तजुर्बे से फाजिल्का का नाम रोशन करने वाली शख्सियत प्रेम बब्बर को फाजिल्का रत्न से सम्मानित किया गया।

आखिरी कार्यक्रम युवा नाइट के मुख्यातिथि स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुरजीत ज्याणी और विशिष्ट अतिथि एडीसी चरणदेव सिंह मान, ट्रक यूनियन अध्यक्ष परमजीत सिंह वैरड़ थे। कार्यक्रम का आगाज संगीतकार मनजिंदर सिंह तनेजा व हैप्पी डिलाइट द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत से हुआ। गायकी में डा. अनीता-डा. चंद्रमोहन कटारिया के पुत्र मोहक कटारिया व वैभव-अनिरुद्ध की जोड़ी ने सूफी कलाम के जरिये उपस्थिति को झूमने पर मजबूर किया। वहीं फ्रेंडस हेल्थ क्लब के बॉडी बिल्डर्स में हेल्थ शो ने रोमांचित किया। साथ ही जीएमपी फायर, जॉन ग्रुप व नई आबादी रॉक ग्रुप ने हिप हॉप व अन्य कई प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया।

वहीं शान-ए-खालसा गतका एकेडमी के युवाओं ने गतके के हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। आखिरी शाम की शानदार प्रस्तुति पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यातिथि ज्याणी ने कहा कि शहर की विरासत को सहेजकर उसे मेले के रूप में प्रदर्शित करना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने लोगों को विरासत संभाल के साथ अपने बुजुर्गो को सम्मान के लिए प्रेरित किया। अंत में संरक्षक सेठ सुरेंद्र आहूजा, डा. भूपेंद्र सिंह, अध्यक्ष एडवोकेट उमेश कुक्कड़, सचिव नवदीप असीजा व अन्य पदाधिकारियों ने फेस्टिवल आयोजन में सहयोग करने वाले फ्रेंड्स ग्रुप के राजीव दाबड़ा, राजीव चोपड़ा, रीतिश कुक्कड़, संदीप अबरोल, बलजीत सिंह चुघ, अमनजोत सिंह व अन्यों को सम्मानित किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर