विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एकल विद्यालय स्टाफ ने लिया बुराइयों के दमन का प्रण

By Edited By:
Published: Fri, 30 Dec 2011 05:43 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, फाजिल्का

सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित एकल विद्यालयों का द्विवार्षिक प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। समारोह में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन महेन्द्र प्रताप धींगड़ा, विहिप के प्रातीय सत्संग प्रमुख पवन, श्री सनातन धर्म संस्कृत कालेज के प्राचार्य राम स्वरूप शास्त्री, कृष्ण सचदेवा, डा. अजय ग्रोवर व उद्योगपति पिन्टू पेड़ीवाल बतौर मेहमान शामिल हुए।

विहिप के जिलाध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने बताया कि लाधुका क्षेत्र के 42 प्रशिक्षार्थियों ने शिविर में भाग लिया। यहा से प्रशिक्षण लेकर गावों में सामाजिक कायरें में आगे रहने, नशे के खिलाफ आवाज उठाने व चिकित्सा शिविर लगाने का प्रण लिया गया। इस अवसर पर राम स्वरूप शास्त्री ने कहा कि जन्म देने वाली माता और धरती माता को प्रात: उठते ही प्रणाम करना चाहिए। हमें अपनी भारतीय संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए। पश्चिमी संस्कृति हमारी भारतीय संस्कृति को खत्म करने पर तुली हुई है, इससे बचना चाहिए। सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के संरक्षक कृष्ण सचदेवा ने कहा कि मंत्रोच्चारण करते व धार्मिक सामाजिक प्रोग्रामों में बैठते समय भारतीय नारी सिर ढंक कर बैठे। मौके पर एकल विद्यालय के प्रातीय अधिकारी युद्धवीर सिंह, कुलदीप सिंह,्र राज कुमार कंबोज, मुख्तियार सिंह, सुखमनजीत ¨सह मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर