यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अबोहर कांडः पंजाब के DGP को अनुसूचित जाति आयोग ने किया तलब
पंजाब के अबोहर में दो युवकों के हाथ-पैर काटे जाने की घटना को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब ...और पढ़ें

नई दिल्ली। पंजाब के अबोहर में दो युवकों के हाथ-पैर काटे जाने की घटना को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब के डीजीपी और को नोटिस भेजा था, आयोग ने डीजीपी और मुख्य सचिव (गृह) को आज पेश होने के लिए कहा है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन पीएल पुनिया ने बताया कि इतने गंभीर मामले पर पंजाब की सरकार ने कार्रवाई नहीं की और पंजाब के डिप्टी सीेएम ने इसे गैंगवार बताकर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया। पुनिया ने बताया कि अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ.राजकुमार वेरका के सामने आज चंडीगढ़ में तलब किया गया है। इस मामले की गूंज संसद में भी सुनाई दी थी। पिछले दिनों पंजाब के अबोहर में दलित समुदाय के दो लोगों के हाथ-पैर काटे जाने के बाद से स्थिति तनावपूर्ण हैं। यह घटना जिस फार्महाउस पर घटी, वह अकाली दल के एक नेता का बताया जा रहा है। पुलिस ने अकाली नेता शिवलाल डोडा और उनके भतीजे समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।
बठिंडा रेंज के उप महानिरीक्षक अमर सिहं चहल के मुताबिक इस मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है चहल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की पहचान हरप्रीत हैरी, राधेश्याम और गुलाब के रुप में की गई है। उन्हें चंडीगढ के निकट एक स्थान से पकडा गया. इनके अलावा इस मामले में कल राजस्थान के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था जिसकी पहचान विक्की के रुप में की गई है।
शराब व्यापारी शिव लाल डोडा के संदिग्ध गुर्गों ने दलित व्यक्ति भीम सेन के शरीर के अंग काट दिए थे। सेन और हैरी के बीच अबोहर उपमंडलीय इलाके में एक फार्म हाउस में शुक्रवार रात को कहासुनी हुई थी जिसके बाद हैरी के नेतृत्व में सेन पर हमला किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि डोडा राज्य के एक प्रमुख राजनीतिक दल का एक सदस्य है।
