विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर फाजिल्का के जवान की संदिग्ध हालत में मौत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 01 Apr 2017 08:25 AM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2017 08:50 AM (IST)

फाजिल्‍का जिले के सेना के एक जवान की जम्‍मू कश्‍मीर में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर संदिग्‍ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। वह वहां तैनात था।

भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर फाजिल्का के जवान की संदिग्ध हालत में मौत
भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर फाजिल्का के जवान की संदिग्ध हालत में मौत

जेएनएन, पुंछ/फाजिल्का। जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में साबरा गली क्षेत्र में तैनात 49 आरआर सिख रेजिमेंट के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृत पाया गया जवान कुलवंत सिंह फाजिल्का के मलोट रोड स्थित गांव ढाणी खरास वाली का निवासी था। उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी।

दो माह पहले ही हुई थी सिख रेजिमेंट 49 आरआर के जवान कुलवंत की शादी

शुक्रवार सुबह रेजिमेंट के जवानों को गोली की आवाज सुनाई दी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो कुलवंत के पेट में गोली लगी हुई थी और वह जमीन पर गिरा था। जवानों ने उसे तत्काल सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: दो युवकों ने लड़की उठाई और कमरे में बंद कर बनाते रहे दुष्कर्म का शिकार

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराने के बाद यूनिट के अधिकारियों के हवाले कर दिया है। एसडीपीओ मेंढर शाहीद नईम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या कुछ और। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

उधर, कुलवंत सिंह की मौत की खबर उसके गांव में मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। उसकी की शादी इसी साल 2 फरवरी को ही हुई थी। पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि कुलवंत सात साल से फौज में था। करीब दो महीने पहले कुलवंत की शादी गांव जौड़की अंधेवाली निवासी दविंदर कौर से की थी।

यह भी पढ़ें: सिद्धू बोले, अमीरों को अधिक और गरीबी पर कम टैक्‍स लगेगा

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे उसके बड़े बेटे मलकीत सिंह को फोन आया कि जम्मू में सीमा पर तैनात कुलवंत को गोली लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है। इस पर वह सुबह जम्मू जाने के लिए निकले ही थे कि उन्हें फोन आया कि कुलवंत की मौत हो गई है। यह खबर सुनते ही कुलवंत की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया व मां कौशल्या देवी की हालत भी खराब हो गई। कुलवंत का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचेगा।

बाइक पर लिखवाया था जय हिंद

 पिता ने बताया कि कुलवंत का बचपन से फौजी बनने का सपना का था। उसने इसके लिए काफी मेहनत की और वह 2009 में भर्ती हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।