विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीएसएनएल कर्मियों ने की गेट रैली

By JagranEdited By:
Published: Tue, 09 May 2017 05:37 PM (IST)

संवाद सहयोगी, फाजिल्का बीएसएनएल कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब सर्किल शाखा फाजिल्का द्

बीएसएनएल कर्मियों ने की गेट रैली
बीएसएनएल कर्मियों ने की गेट रैली

संवाद सहयोगी, फाजिल्का

बीएसएनएल कैजुअल एंड कांट्रैक्ट

वर्कर यूनियन पंजाब सर्किल शाखा फाजिल्का द्वारा अपनी मांगों को लेकर स्थानीय टेलीफोन एक्सचेंज के गेट के समक्ष एसएसए फिरोजपुर के उपाध्यक्ष सुरजीत ¨सह की अध्यक्षता में गेट रैली की गई। रैली में विभिन्न एक्सचेंजों से बड़ी संख्या में वर्कर शामिल हुए।

एसएसए फिरोजपुर के उपाध्यक्ष सुरजीत ¨सह, संदीप कुमार, सतपाल ¨सह, लेखराज, राजपल ¨सह, हरनाम चंद, भैरा राम, बूटा ¨सह ने कहा कि वर्करों की मांगों सबंधी गत समय के दौरान डीईटी व अतिरिक्त जिलाधीश फाजिल्का को ज्ञापन सौंपे गए थे, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि वर्करों से पूरा महीना कार्य लिया जाए और कम से कम श्रम के हिसाब से वेतन दिया जाए। वर्करों का ईपीएफ काटा जाए और ईएसआइ कार्ड जारी किए जाए, साप्ताहिक अवकाश दिया जाए और ईपीएफ फंड में हुए घपले की जांच की जाए। निकाले गए वर्करों को बहाल किया जाए। मजदूरों को बीएसएनएल के पहचान पत्र जारी किए जाएं व वर्करों का सोशण रोका जाए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बीएसएनएल मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों की ओर ध्यान न दिया गया तो वर्करों द्वारा संघर्ष को तेज किया जाएगा।