विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दंपती किराये पर मकान में चला रहा था सेक्स रैकेट, 9 महिलाओं सहित सात काबू

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 17 Sep 2017 10:56 AM (GMT+05:30)

दंपती किराये पर घर लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस ने वहां छापामारी कर वहां से नौ महिलाओं व सात पुरुषों को काबू किया है।

दंपती किराये पर मकान में चला रहा था सेक्स रैकेट, 9 महिलाओं सहित सात काबू
दंपती किराये पर मकान में चला रहा था सेक्स रैकेट, 9 महिलाओं सहित सात काबू

जेएनएन, मंडी गोबिंदगढ़। दंपती जस्सड़ा में मकान किराये पर लेकर जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो छापामारी की। इस दौरान वहां से नौ महिलाओं व सात पुरुषों को काबू किया गया। छापामारी के दौरान कई जोड़े आपत्तिजनक हालत में थे। अड्डा संचालिका व उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मुस्कान व उसका पति लखवीर सिंह अड्डा संचालक के रूप में जस्सड़ा में एक मकान किराये पर लेकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे थे। वह लड़कियों व महिलाओं को लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे और फिर ग्राहकों की तलाश कर उनसे जिस्मफरोशी करवाते थे।

यह भी पढ़ेंः पड़ोसी नाबालिग को धमका करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

एसएचओ महिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार महिलाओं में बिहार से एक, राजपुरा से तीन, सिमरा से एक, यूपी से एक, मंडी गोबिंदगढ़ से दो जबकि पुरुषों में फतेहगढ़ साहिब से एक, मंडी गोबिंदगढ़ से दो, नरायणगढ़ से एक, जस्सडां से एक, बिहार से दो व तूरां से एक शामिल हैं, जबकि अड्डा संचालिका के तौर पर मुस्कान व उसके पति लखवीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से सभी आरोपियों को 29 सितंबर तक जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः फ्रांसीसी महिला के अपहरण के बाद दुष्कर्म के प्रयास मामले में सरकार को नोटिस

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।