शादी करवाने की आड़ में चल रहा था जिस्मफिरोशी, छह महिलाएं काबू
फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ में गरीब युवतियों को फंसाकर झूठी शादी कराकर उनसे देह व्यपार कराने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छह महिलााअों को गिरफ्तार किया है।
जेएनएन, मंडी गोबिंदगढ़। शादी के नाम पर युवतियों को जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेलने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में छह महिलाओं सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी कंवलजीत सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह की शिकार बनीं मंडी गोबिंदगढ़ की कुछ युवतियों की शिकायत पर छह महिलाओं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। सभी आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
गरीब लोगों को गुमराह कर जालसाजी से करवाते थे शादी
मंडी गोबिंदगढ़ की एक यवुती ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि घरेलू मजबूरी के चलते उसने एक महिला से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। उसकी खराब आर्थिक हालत के कारण महिला ने उससे कहा कि वह उसकी शादी हरियाणा के सोनी नामक व्यक्ति से करवा देगी जो कि पैसे वाला व्यक्ति है।
यह भी पढ़ें: हिम्मत हो तो 14 साल की शैली जैसी, खाई में गिरी बस तो बचाई 60 की जान
युवती ने बताया कि महिला ने उससे कहा कि वह उसके पास कुछ दिन रहने के बाद यह कह कर वापस आ जाना कि वो नामर्द है। इस काम के बदले में वह उसका पांच हजार रुपये का कर्ज माफ भी कर देगी और साथ ही 25 हजार रुपये भी उसको देगी।
युवती ने बताया कि वह महिला की जाल में फंस गई और इसके लिए राजी हो गई। महिला ने उसकी झूठी शादी हरियाणा के सोनी नामक व्यक्ति से करवा दी। शादी के बाद जब वह सोनी के घर पहुंची तो वहां तीन-चार लोग और बैठे थे। इन लोगों ने कहा कि पिछले पांच सालों के करीब यह काम कर रहे हैं जिसमें पंजाब से लड़कियों को लाकर जाली विवाह करके उनके साथ रंगरेलियां मनाई जाती है। इसके बाद युवती वहां से किसी तरह बच कर भाग निकली।
एक लड़की को चंगुल से छुड़ाया
इसके बाद युवती ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पीडि़त युवती के अनुसार लुधियाना की रहने वाली एक लड़की को भी 20 हजार रुपये देने का झांसे देकर उसकी नकली शादी करवाई जा रही थी। पुलिस ने कच्चा दलीप नगर के एक घर में छापा मार कर लड़की को मुक्त करवाया। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है अौर मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।