दस वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में उसके दोनों मामला दोषी करार
दस वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में उसके दोनों मामाओं को दोषी करार दिया गया है। दुष्कर्म के कारण यह बच्ची गर्भवती हो गई थी। उसने कुछ समय पूर्व बेटी को जन्म दिया है।
जेएनएन, चंडीगढ़। दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में जिला अदालत ने उसके दोनों मामाओं को दोषी करार दिया है। दोनों की सजा पर फैसला 2 नवंबर को होगा। उन्हें धारा 376, पोस्को (6) के तहत दोषी करार दिया गया है। दुष्कर्म के कारण यह बच्ची गर्भवती हो गई थी। उसने कुछ समय पूर्व बेटी को जन्म दिया है।
इससे पूर्व पिछली सुनवाई में बच्ची के दोनों मामाओं के बयान बयान दर्ज किए गए थे। बच्ची के बड़े मामा ने खुद पर लगाए गए आरोप को झूठा बताया था। कहा कि लगभग डेढ़ साल पहले 10 वर्षीय बच्ची के पिता ने मेरी बेटी से छेड़छाड़ की थी। वह पकड़ा गया था, इसलिए उसने उसे फंसाने के लिए अपनी बेटी से दुराचार के झूठे मामले में उसे फंसाया है। पीड़िता के दूसरे मामा ने भी खुद को बेकसूर बताया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।