विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धू की पंजाब की राजनीति में वापसी, कोर टीम में शामिल

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 25 Jun 2016 12:23 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 05:17 PM (IST)

लंबे समय से पंजाब की राजनीति से दूर रहे नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब की राजनीति में वापसी हो गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़ । लंबे समय से पंजाब की राजनीति से दूर पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू की एक बार फिर पंजाब की राजनीति में एंट्री हो गई है। पंजाब भाजपा ने उन्हें कोर कमेटी में शामिल कर लिया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने सिद्धू को कोर ग्रुप में शामिल करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष पैरवी की थी। कोर ग्रुप में सांपला व सिद्धू के अलावा भाजपा विधायक दल के नेता भगत चूनी लाल, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व अध्यक्ष प्रो. बृज लाल रिणवा, प्रो. राजिंदर भंडारी, अश्विनी शर्मा, कमल शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार शामिल हैैं।

पढ़ें : पंजाब में आप ने बनाया तिकोना मुकाबला, घर में चुनौतियां भी कम नहीं

बता दें, गत सप्ताह हुई कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश के पांच नेताओं को नहीं बुलाया गया था। इनमें भाजपा विधायक दल के उप नेता व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व सांसद बीबी गुरचरण कौर, प्रदेश महासचिव राकेश राठौड़ व जगतार सैनी शामिल हैं। इन नेताओं को कोर ग्रुप से बाहर कर दिया गया है।

पढें : अनाज खरीद घोटाले पर सरकार को घेरने मेें जुटी कांग्रेस