यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुलभूषण के समर्थन में नीदरलैंड जाएंगे पंजाब के वकील
पंजाब के वकील नवकिरन सिंह और तेजिंदर सिंह सूदन 8 जून को कुलभूषण जाधव के समर्थन में नीदरलैंड के हेग ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। पिछले 10 साल से फांसी की सजा का विरोध करने वाली लायर्ज फार ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल के महासचिव एडवोकेट नवकिरन सिंह और तेजिंदर सिंह सूदन 8 जून को कुलभूषण जाधव के समर्थन में हेग (नीदरलैंड) जाएंगे। यहां पाकिस्तान की सैन्य अदालत की ओर से भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को सुनाई गई फांसी की सजा के खिलाफ भारत सरकार की अपील पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस सुनवाई कर रही है। वहां वे अदालती कार्यवाही भाग नहीं लेंगे, लेकिन मानवाधिकार रक्षक संस्थाओं के सहयोग जाधव के समर्थन में रोष प्रदर्शन करेंगे।
एडवोकेट नवकिरन सिंह और तेजिंदर सिंह सूदन ने पत्रकारों से बताया कि 146 देशों में फांसी की सजा पर रोक है। उन देशों में अपराध की दर भी नहीं बढ़ी, इससे स्पष्ट है कि फांसी की सजा के साथ अपराध के कम होने का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि फांसी की सजा का प्रावधान अमानवीय है। किसी दोषी को ओर सजा दी जानी चाहिए, लेकिन मौत के घाट उतारना जुल्म है। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं कि जिसमें उक्त व्यक्ति ने कोई ज़ुल्म किया नहीं होता, उसे भी मौत के घाट उतार दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में 400 सरकारी स्कूलों को इंगलिश मीडियम करने की तैयारी
उन्होंने कहा कि भारत ने कुलभूषण का केस भले ही सही तरीके से लड़ रही है, लेकिन पाकिस्तान ने इंटरनेशनल कोर्ट में अर्जी देकर कुलभूषण का केस वहां नहीं चलाए जाने की मांग की है। इस अर्जी पर सुनवाई 8 जून को होगी। इसलिए सुनवाई के दौरान यूरोप के दूसरे देशों के प्रतिनिधियों को साथ लेकर कुलभूषण की फांसी के विरोध में माहौल बनाएंगे।
