विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में 400 सरकारी स्कूलों को इंगलिश मीडियम करने की तैयारी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 01 Jun 2017 08:09 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 01:16 PM (IST)

पंजाब सरकार राज्य में 400 सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई करवाने की तैयारी में है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने दी।

पंजाब में 400 सरकारी स्कूलों को इंगलिश मीडियम करने की तैयारी
पंजाब में 400 सरकारी स्कूलों को इंगलिश मीडियम करने की तैयारी

जेएनएन, चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने पंजाब के 400 सरकारी स्कूलों में इंगलिश मीडियम में पढ़ाई की तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में वीरवार को चंडीगढ़ में उत्तर भारत के 8 राज्यों की शिक्षा संबंधी क्षेत्रीय कान्फ्रेंस में विशेषज्ञों के साथ शिक्षा मंत्री ने विचार-विमर्श किया।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा करवाई जा रही इस कान्फ्रेंस का उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने किया। कान्फ्रेंस में पंजाब के अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं चंडीगढ़ (यू टी) हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री  कुशवाहा तथा विभिन्न राज्यों से आए डेलीगेट का स्वागत करते हुए पंजाब की शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का सपना है कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में आए। इसके लिए वह सबसे अधिक पहल शिक्षा विभाग को दे रहे हैं। चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार की मुख्य पहल निम्न वर्ग के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर उनको पैरों पर खड़ा करना है। इसके लिए प्राइमरी स्तर से शिक्षा सुधारों की शुरूआत की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मान ने कहा- अब दिल्ली वाले नहीं, आपसी सहमति से होंगे फैसले

उन्होंने कहा कि ई-पंजाब पोर्टल बनाया गया है जिससे राज्यभर के समस्त 30000 सरकारी, प्राइवेट एडिड स्कूल पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त 17 आदर्श स्कूल और गरीब होश्यिार विद्यार्थियों के लिए 10 मेरीटोरियस स्कूल चल रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा एक योजना बनाई जा रही है कि राज्य में 400 सरकारी स्कूलों में पहली श्रेणी से अंग्रेजी माध्यम को चयनित माध्यम के तौर पर आरंभ किया जाए।