विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व हॉकी स्टार परगट सिंह ने दिया विधानसभा से इस्तीफा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2016 03:24 PM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2016 03:31 PM (IST)

जालंधर छावनी के विधायक परगट सिंह ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शिअद की सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है।

News Article Hero Image

चंडीगढ़ (वेब डेस्क)। पूर्व हॉकी खिलाड़ी व शिअद विधायक परगट सिंह ने शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोडऩे के साथ ही उन्होंने विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा में अकाली दल के आफिस इंचार्ज तारा सिंह को सौपा दिया है। हालांकि अभी ये इस्तीफा स्पीकर के पास नहीं गया है।

बता दें, परगट सिंह को शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी को निलंबित कर दिया था। इसके बाद परगट ने शिअद को मानसिक रूप से दिवालिया पार्टी करार दिया था। उनका कहना था कि अगर उनका निलंबन वापस भी हो जाता है तब भी वह पार्टी में कभी नहीं जाएंगे।

इसके बाद परगट सिंह राज्यसभा की सदस्यता छोडऩे वाले बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के मोर्चे में शामिल हो गए थे। इस मोर्चे में विधायक ब्रैैंस ब्रदर्स भी शामिल हैैं।

पढ़ें : पंजाब का सीएम बनने का सपना देख रहे केजरीवाल का हर जगह करूंगा विरोध : कैप्टन