विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब विवि छात्र संघ चुनाव : सोई गठबंधन का परचम, चारों पदों पर कब्‍जा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 26 Aug 2015 09:45 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 04:00 PM (IST)

पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव परिणाम ने इतिहास रच दिया है। सभी चारों सीटों पर स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया (सोई) ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव परिणाम ने इतिहास रच दिया है। सभी चारों सीटों पर स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया (सोई) गठबंधन ने कब्जा जमा लिया। लगातार चार साल की कड़ी मेहनत के बाद इस बार सोई का खाता खुला है।

सोई का हरियाणा की पार्टी इनेला के छात्र संगठन इनसो सहित अन्य संगठनों के साथ तालमेल था। इससे पंजाब- हरियाणा के मतों का विभाजन नहीं हुआ और सुखबीर सिंह बादल के संरक्षण में चल रही सोई और दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाली इनसो ने मिलकर इतिहास बदल दिया।

जीत के बाद जश्न मनाते साई गठबंधन से जुड़े विद्यार्थी।

प्रधान पद पर जसमीन सिंह कंग, सचिव पद पर रिषी भारद्वाज, उपप्रधान पद पर प्रीति नेगी और संयुक्त सचिव पद पर स्वाति टिवाना ने जीत दर्ज की। इस बार सोई ने कौंसिल में हरियाणा, पंजाब के साथ हिमाचल के छात्रों को भी प्रतिनिधित्व दिया था। 55 फीसदी विद्यार्थियों ने मताधिकार का उपयोग किया। सभी की निगाहें इस पर लगी थीं कि एनएसयूआइ गठबंधन जीत की हैट्रिक लगाएगा या फिर सोई और उसकेे साथी पहली बार जीत का स्वाद चखेंगे।

सोई ने अपने सहयोगियों इनसो,योई, हिमसू, युवा के बूते पहली बार खाता खोला। एनएसयूआई के तीन प्रत्याशी
तो दूसरे नंबर पर भी नहीं आए।

शिअद के लिए सुखद अहसास
अकाली दल के नेता और उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व बिक्रम सिंह मजीठिया के लिए यह चुनाव राहत लेकर आया। 2017 में प्रदेश में चुनाव होने हैं ऐसे में यह जीत पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। वरिष्ठ कांग्र्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह व फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत नागरा की पीयू छात्र संघ चुनाव को लेकर बयानबाजी से यह हाई प्रोफाइल हो गया था।

चुनाव परिणाम एक नजर में

प्रधान पद

जसमीन कंग (सोई)- कुल मिले वोट 3731

बलजिंदर सिंह (पुसू)- कुल मिले वोट 2295

परिणाम- जसमीन कंग 1435 मताें से जीते

उपप्रधान

प्रीति नेगी (हिमसू) - कुल मिले वोट 3777

अंजलि एबीवीपी(2089),

परिणाम- प्रीति नेगी 2311 में से जीती

सचिव

रिषी भारद्वाज (एनएसओ) - कुल मिले वोट 3256

यश सूरा (एनएसयूआई) - कुल मत मिले 2311

परिणाम-रिषी भारद्वाज 945 मतों से जीते

संयुक्त सचिव

स्वाति टिवाना (इनसो) - कुल मिले वोट 3077
हरमनप्रीत सिंह (एबीवीपी-पूसू गठबंधन) - कुल वोट मिले2084

परिणाम - स्वाति टिवाना 993 मतों से विजयी