विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टॉवर पर चढ़े टीचर अब आमरण अनशन पर

By Edited By:
Published: Wed, 16 Nov 2016 08:39 PM (IST)

जासं, चंडीगढ़ : नौकरी पाने के लिए पंजाब भवन में मोबाइल टॉवर पर चढ़े दोनों टीचरों ने अ

News Article Hero Image

जासं, चंडीगढ़ : नौकरी पाने के लिए पंजाब भवन में मोबाइल टॉवर पर चढ़े दोनों टीचरों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिन से गुरदासपुर के राकेश और फाजिल्का निवासी दीपक ने कुछ नहीं खाया है। दोनों का कहना है कि पंजाब सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। आखिर में अब उन्होंने भूखा रहने का फैसला किया है। दोनों टीचर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलने को अड़े हैं।

बेरोजगार टीचर यूनियन के प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि मोबाइल टॉवर पर चढ़े दीपक और राकेश ने तीन दिन से कुछ नहीं खाया है। उनका खाने का सामान खत्म हो चुका है। दोनों ही टीचर अब आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। पंजाब सरकार मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रही है। दोनों टीचर को टॉवर पर चढ़े हुए 324 घंटे हो चुके हैं।

चंडीगढ़ पुलिस टॉवर पर बैठे दोनों टीचर की हर हरकत को वीडियो कैमरे में कैद कर रही है। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान भी तैनात हैं।