विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए कविता खन्ना का नाम शीर्ष पर

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 06 May 2017 08:38 PM (IST)

विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई गुरदासपुर संसदीय सीट से भाजपा उनकी पत्नी कविता खन्ना को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए कविता खन्ना का नाम शीर्ष पर
गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए कविता खन्ना का नाम शीर्ष पर

जेएनएन, चंडीगढ़। सांसद विनोद खन्ना के निधन के कारण रिक्त हुई गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी  उनकी धर्मपत्नी कविता खन्ना पर दांव खेलने के मूड में है। सोमवार को विनोद खन्ना की याद में खन्ना परिवार ने गुरदासपुर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। इसको कामयाब बनाने के लिए भाजपा और उसके पैतृक संगठन आरएसएस खूब जोर लगा रहे हैं। संघ और भाजपा के केंद्रीय नेता व कैबिनेट मंत्री भी इस प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक करीब हर जिले से पार्टी वर्करों को गुरदासपुर लाने के निर्देश जारी हो चुके हैं। इसमें गुरदासपुर और साथ सटे पठानकोट, अमृतसर व होशियारपुर जिलों से पार्टी कार्यकर्ताओं की तादाद ज्यादा रहेगी। भाजपा और संघ जिस तरह से खन्ना के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के जरिए विनोद खन्ना के प्रति स्नेह व सम्मान दिखा रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि इस हलके के उपचुनाव में पार्टी कविता खन्ना को ही प्रत्याशी बनाएगी।
हालांकि टिकट के दूसरे बड़े दावेदार स्वर्ण सलारिया माने जा रहे हैं। वह पहले भी इस सीट पर दावा ठोकते रहे हैं मगर ताजा हालात में पार्टी सहानुभूति वोट को बटोरने के लिए खन्ना परिवार को ही टिकट देगी। यही वजह है कि कविता को इस हलके के उपचुनाव के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

सन्नी दयोल, ऋषि कपूर व अक्षय खन्ना के नाम भी थे चर्चा में

पिछले दिनों चर्चा यह भी छिड़ी थी कि भाजपा एक बार फिर से किसी फिल्मी अभिनेता को यहां मैदान में उतार सकती है। इसके लिए बकायदा सन्नी दयोल, ऋषि कपूर और अक्षय खन्ना तक के नाम पर अटकलें चलती रही हैं मगर अब भाजपा कविता खन्ना को ही प्रबल दावेदार मान रही है।

यह भी पढ़ें: जाखड़ ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, संगठन की मजबूती का किया वादा