युवती से गैंगरेप के आरोपी ने जेल में खिड़की का कांच तोड़ पेट में घुसाया
चंडीगढ़ में लड़की को आटो में बैठाकर गैंगरेप के एक आरोपी ने जेल में खिड़की तोड़कर कांच अपने पेट में घुसा दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया ग ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। देहरादून की 22 वर्षीय युवती से 17 नवंबर को सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस हिरासत में है। हिरासत के दौरान सोमवार को उसने जेल की खिड़कियों पर हाथ मारकर काँच तोड़ा फ़िर उसी कांच को पेट में मार लिया। उसे जीएमसीएच 32 में भर्ती कराया गया है। वह इस गैंगरेप केस के अलावा अन्य रेप के मामलों में भी संलिप्त है।
वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने उप्र पुलिस की मदद से गैंगरेप के अन्य आरोपी गरीब को पिथला (फैजाबाद) और पोपू को कस्तूनीपूरब (अमेठी) से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात के दूसरे दिन मीडिया में मामला सामने आने पर वह डर गए और चंडीगढ़ से दिल्ली भाग आए। इसके बाद अपने-अपने गांव चले गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाया और फिर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गरीब और किस्मत अली की उम्र 21 वर्ष है। दोनों आरोपी जीरकपुर के गोदामों में लेबर का काम करते थे।
पत्नी की डिलीवरी होनी थी, इसलिए नहीं भागा था इरफान
पोपू व गरीब ने कबूल किया कि मामला तूल पकड़ने के बाद वे चंडीगढ़ से ट्रेन में दिल्ली भागे थे। इरफान की पत्नी गर्भवती थी और उसकी डिलीवरी होने वाली थी, इसलिए इरफान जीरकपुर में ही रुक गया।
गांव में किसी से भी नहीं मिले दरिंदे
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी दिल्ली में एक दिन रुके और फिर अपने-अपने गांव चले गए। घर जाकर उन्होंने किसी भी गांववासी या रिश्तेदारों से मुलाकात नहीं की। आरोपियों ने घर पर बताया कि काम मंदा चल रहा था, इसलिए अचानक घर आ गए। कुछ समय बाद दोबारा चंडीगढ़ जाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।